पास कर लिए बड़े-बड़े विदेशी एग्जाम, लेकिन भारत वाले में फंस गया... इतना भी स्मार्ट नहीं है ChatGPT

Updated on 14-04-2023 07:50 PM
नई दिल्‍ली: चैटजीपीटी (ChatGPT) की दुनियाभर में चर्चा है। तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। दावा हो रहा है कि यह इंसानों की जरूरत खत्‍म कर देगा। इंजीनियरिंग से जुड़ी ज्‍यादातर नौकरियों का यह सफाया करने वाला है। और न जाने क्‍या-क्‍या। बेशक, ऐसा कहने और दावा करने वाले जानकारों के अपने कारण हो सकते हैं। लेकिन, यकीन के साथ कुछ नहीं कहा जा सकता है। यह सही है कि एआई चैटबॉट कई क्षेत्रों में इंसानों से कहीं बेहतर है। लेकिन, उसकी सीमाएं भी हैं। यह खामी उजागर भी हो गई है। चैटजीपीटी ने भारत के जेईई एंट्रेंस एग्‍जाम में बेहद खराब प्रदर्शन किया है। वह सिर्फ 11 सवालों का सही जवाब दे पाया। इसके उलट वह बड़े-बड़े विदेशी एग्‍जाम क्रैक करने में सफल रहा। इनमें वॉरटन एमबीए एग्‍जाम और अमेरिका में डॉक्‍टरी का लाइसेंस पाने के लिए जरूरी इम्तिहान शामिल थे।

चैटजीपीटी दुनिया के सबसे मुश्किल इम्तिहानों को पास करने में कामयाब रहा है। इनमें अमेरिका में कानून और डॉक्‍टरी की प्रैक्‍ट‍िस करने से जुड़े एग्‍जाम शामिल हैं। इन एग्‍जाम को पास करने के बाद ही कोई अमेरिका में वकालत या फिर डॉक्‍टरी कर सकता है। हालांकि, वही चैटजीपीटी भारत के ज्‍वाइंट एंट्रेंस एग्‍जाम (JEE) एडवांस्‍ड को क्रैक करने में फेल हो गया। जेईई की गिनती देश के सबसे मुश्किल एग्‍जाम के तौर पर होती है।

सिर्फ 11 सवालों के सही जवाब दे पाया ChatGPT
ChatGPT सिर्फ 11 सवालों का सही जवाब देने में कामयाब रहा। इस तरह वह पूरी तरह फेल साबित हुआ। कई लोग इस बात से अचंभित हैं। कारण है कि दुनियाभर में चैटजीपीटी की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। एआई चैटबॉट को क्रांति बताया जा रहा है।

जेईई एडवांस जानी-मानी परीक्षा है। यह इंजीनियरिंग के छात्रों की परख करती है। इसमें मैथ्‍स, फिजिक्‍स और केमिस्‍ट्री के मुश्किल सवाल होते हैं। हर साल परीक्षा में बैठने वाले लाखों छात्रों में से कुछ ही इसमें सफल हो पाते हैं।

फेल हो जाने के बाद उठने लगे सवाल
एग्‍जाम में चैटजीपीटी के फेल हो जाने के बाद दोबारा एक चर्चा शुरू हो गई है। सवाल उठने लगा है कि क्‍या सही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में इंसानी इंटेलिजेंस को पूरी तरह रिप्‍लेस करने की ताकत है। चैटजीपीटी ने कई जटिल प्रॉब्‍लम को सॉल्‍व करके सिर्फ एआई जगत में ही हलचल नहीं मचाई है। बल्कि बाहर भी इसकी चर्चा है। वैसे कई लोग प्‍लैटफॉर्म की सीमाओं पर भी बात कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.