12वीं की किताब से 'गांधी की हिन्दू-मुस्लिम एकता', 'RSS पर बैन' के जुड़े हिस्से हटाए गए

Updated on 06-04-2023 06:12 PM
नई दिल्ली: NCERT के नए सेशन के लिए 12वीं की पॉलिटिकल साइंस की किताब से कुछ हिस्से हटा दिए गए हैं। जो हिस्से हटाए गए हैं, उनमें शामिल हैं-महात्मा गांधी की मौत का देश की सांप्रदायिक स्थिति पर असर, गांधी की हिन्दू-मुस्लिम एकता की अवधारणा ने हिन्दू कट्टरपंथियों को उकसाया, आरएसएस जैसे संगठनों पर कुछ समय के लिए प्रतिबंध। कांग्रेस ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। उधर एनसीईआरटी ने दावा किया है कि इस साल पाठ्यक्रम में कोई काटछांट नहीं की गई। पाठ्यक्रम को पिछले साल जून में युक्तिसंगत बनाया गया था।

पिछले साल एनसीईआरटी ने गुजरात दंगों, मुगल दरबार, आपातकाल, शीत युद्ध, नक्सल आंदोलन के कुछ अंशों को पाठ्यपुस्तक से हटा दिया था। एनसीआरटी ने इसके लिए बाकायदा नोट जारी करके बताया था कि ये बदलाव सिलेबस को युक्तिसंगत बनाने के लिए किए गए हैं लेकिन उस नोट में महात्मा गांधी से जुड़े अंशों को हटाने के बारे में कोई जिक्र नहीं है। एनसीईआरटी की 12वीं की सामाजिक विज्ञान की किताब में 2002 के गुजरात दंगों के अंश नहीं हैं, हालांकि 1984 के सिख दंगों का उल्लेख है। 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े अंश क्लास 11 की सोश्यॉलजी की किताब से भी हटा दिए गए हैं।

चीजें बदल सकते हैं, इतिहास नहीं : कांग्रेस

कांग्रेस ने 12वीं कक्षा की एनसीईआरटी की किताब से कुछ संदर्भों को हटाए जाने को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने का प्रयास करने वाले खुद इतिहास के कूड़ेदान में पहुंच जाते हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बीजेपी और RSS जितना भी प्रयास कर लें, इतिहास बदलने वाला नहीं है। आप पुस्तकों में चीजों को बदल सकते हो, लेकिन इतिहास नहीं बदल सकते। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, प्रतिशोध की भावना के साथ इतिहास बदला जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.