मारुति की कारों पर लगे हैं इस कंपनी के कलपुर्जे, 52 हफ्ते के टॉप पर शेयर, तीन साल में दिया 144% रिटर्न

Updated on 14-06-2023 07:22 PM
नई दिल्ली: जय भारत मारुति लिमिटेड (Jay Bharat Maruti Limited) की स्थापना 1983 में हुई है। यह कंपनी पैंसेजर कारों के लिए कलपुर्जे और एसेंबलीज बनाती है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) के साथ पार्टनरशिप में इस कंपनी ने एक्जॉस्ट सिस्टम, फ्यूल फिलर्स (फ्यूल पाइप) और सस्पेंशन पार्ट्स बनाने में महारत हासिल की है। कंपनी की अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग फैसिटिलीज गुड़गांव, बावल, मनेसर और गुजरात में है। कंपनी ने मारुति की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए हाल ही में हरियाणा और गुजरात में दो नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की घोषणा की थी। ये प्लांट हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखोदा और गुजरात के एसएमजी सप्लायर्स पार्क में होंगे। इनमें करीब 300 से 350 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। कंपनी मारुति सुजुकी की ग्रोथ स्ट्रैटजी के अनुरूप कैपेसिटी और एसेंबली फैसिलिटी बढ़ा रही है।

कंपनी ने पिछले एक साल में 81.6 फीसदी और पिछले तीन साल में 144 फीसदी रिटर्न दिया है। इसके अलावा पिछले तीन साल में कंपनी की सेल में सालाना 12 फीसदी की दर से बढ़ोतरी हुई है और प्रॉफिट सालाना आठ फीसदी की रफ्तार से बढ़ा है। कंपनी का डिविडेंड यील्ड 0.58 फीसदी रहा है। बुधवार को कंपनी का शेयर 10.43 फीसदी की तेजी के साथ 233.70 रुपये पर पहुंच गया जो इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। साथ ही कंपनी के शेयर का वॉल्यूम 1.01 गुना बढ़ा। निवेशकों को इस शेयर पर नजर बनाई रखनी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.