लीजेंड्स लीग 2022 में चमके पार्थिव पटेल

Updated on 20-09-2022 05:34 PM

लीजेंड्स लीग 2022 का तीसरा मुकाबला सोमवार रात मणिपाल टाइगर्स बनाम गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। इस लो स्कोरिंग मुकाबले में गुजरात के पार्थिव पटेल ने तूफानी पारी खेल अपनी टीम को 2 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। मणिपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए थे, इस स्कोर को गुजरात जायंट्स ने 16 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। पार्थिव पटेल ने 17 गेंदों पर 200 के स्ट्राइक रेट से 34 रनों की तूफानी पारी खेल टीम की जीत में अहम रोल अदा किया। इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 1 छक्के भी लगाया। पार्थिव पटेल को उनकी इस धाकड़ परफॉर्मेंस के चलते मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

गुजरात जायंट्स के कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले हरभजन सिंह की अगुवाई वाली मणिपाल टाइगर्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया। दोनों सलामी बल्लेबाज शिवकांत शुक्ल (11) और स्वप्निल असनोडकर (5) से लेकर विकेट कीपर तातेंडा ताइबु (1) सस्ते में पवेलियन लौट गए। मणिपाल के लिए मोहम्मद कैप ने 24, रविकांत शुक्ला ने 32 और कप्तान हरभजन सिंह ने 9 गेंदों पर 18 रनों का योगदान देकर टीम को 120 के स्कोर तक पहुंचाया।

मणिपाल के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही गुजरात के बल्लेबाजों को लगाम कसते हुए छोटे से लक्ष्य को मुश्किल बना दिया। वीरेंद्र सहवाग 1 तो तिलकरत्ने दिलशान बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद पार्थिव पटेल ने धुआंधार पारी खेल ना सिर्फ टीम को मुश्किल से निकाला बल्कि टीम को जीत की राह भी दिखाई। पार्थिव के अलावा केविन ओ ब्रायन ने 23 और थिसारा परेरा ने 22 रनों का योगदान दिया। गुजरात की टीम इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.