मेट्रो प्रोजेक्ट के चलते पार्किंग ठेका छोड़ा:छह नंबर की ओर शुरू नहीं हुई पार्किंग, दो हजार लॉग परेशान

Updated on 12-01-2025 01:48 PM

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 की ओर डेढ़ माह से व्यवस्थित और नियोजित वाहन पार्किंग की सुविधा नहीं है। इसका बड़ा कारण पार्किंग ठेकेदार का ठेका छोड़ देना है। यहां अधिकांश वाहन चालक भगवान भरोसे वाहन पार्क कर रहे है तो सुरक्षित वाहन पार्किंग के लिए रोजाना आवागमन करने वाले करीब दो हजार वाहन चालकों को भटकना पड़ रहा है।

उधर, एक नंबर प्लेटफार्म तरफ (रिजर्वेशन ऑफिस के सामने) एक और दो पहिया पार्किंग शुरू तो की गई लेकिन यहां वाहनों का दबाव अधिक होने से जगह कम पड़ रही है। खाली जगह में भी अतिक्रमण है। यद्यपि भोपाल स्टेशन पर रोजाना करीब 60 हजार यात्री आवागमन करते हैं। इनमें से 4 से 5 हजार लोग अपने चार व दो पहिया वाहनों के साथ पहुंचते हैं। स्थिति ये है कि दोनों प्लेटफॉर्म की तरफ करीब ढाई हजार लोगों को वाहन पार्क करने की जगह नहीं मिल पा रही है।

छोड़ दिया कांट्रेक्टः बताते हैं कि मेट्रो के काम के चलते रेलवे कांट्रेक्टर ने प्लेटफॉर्म नंबर-6 की ओर वाहन पार्किंग का ठेका छोड़ दिया है। नतीजे में यहां अव्यवस्था हो गई है। वहीं, रेलवे ने नए सिरे से पार्सल ऑफिस के नजदीक दोनों ओर पार्किंग शुरू करवाने का निर्णय लिया है। अफसरों का मानना है कि स्टेशन का री-डेवलपमेंट वर्क पूरा होने के बाद ही पार्किंग की पर्याप्त जगह मिलेगी।

छह नंबर की ओर ज्यादा संख्या: प्लेटफॉर्म नंबर-6 की ओर से करीब 40 हजार यात्री रोजाना आवागमन करते हैं। इस वजह से उस तरफ वाहन पार्किंग की ज्यादा जरूरत है। वहीं, प्लेटफॉर्म नंबर-1 तरफ रोजाना आवागमन करने वालों की संख्या 20 हजार है। इस तरफ भी डेढ़ महीने पहले ही इंटीग्रेटेड पार्किंग शुरू हुई है लेकिन खुले क्षेत्र में अतिक्रमण होने से समस्या हो रही है। यहां दो पहिया वाहनों की पार्किंग बढ़ाई गई है, लेकिन खाली जगह का उपयोग रेल नीर की बोतलें रखने के लिए भी होने से जगह कम पड़ रही है।

दो जगह का चयन : प्लेटफॉर्म नंबर-6 की ओर मेट्रो के काम के चलते पार्किंग के लिए दो स्थानों का चयन किया गया है। पार्सल के नजदीक ओर समानांतर हमीदिया रोड पर फिलहाल पार्किंग कांट्रेक्टर को जगह दी जाएगी। यहां पार्किंग इंटीग्रेटेड रहेगी।

एक पखवाड़ा लगेगा सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया का कहना है कि एक पखवाड़े में प्लेटफॉर्म नंबर-6 की ओर वाहन पार्किंग शुरू कर दी जाएगी। अलॉटमेंट कर दिया गया है, औपचारिकताएं पूरी होते ही शुरुआत होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.