पंजाब में शूट कर रही थीं परिणीति, जब राघव से नजरें हुईं चार, 6 महीने पहले हुआ प्यार!

Updated on 01-04-2023 07:29 PM
इस समय हर तरफ परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की बात चल रही है। बताया जा रहा है कि दोनों के परिवार में बातचीत चल रही है और जल्द ही रोका सेरेमनी की तारीख भी तय हो जाएगी। लोग ये भी जानना चाह रहे हैं कि आखिर इनकी लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई, दोनों ने कब डेट करना शुरू किया... अगर आप भी इन्हीं सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि इनकी पहली मुलाकात कहां हुई थी।

पंजाब में राघव से पहली बार मिली थीं परिणीति

एक सूत्र ने बताया कि परिणीति चोपड़ा पहली बार राघव चड्ढा से पंजाब में मिली थीं। उन दिनों वो वहीं शूटिंग कर रही थीं। ये अभी तक मालूम नहीं है कि दोनों कितने समय से साथ हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि कम से कम 6 महीने हो गए हैं, क्योंकि बात शायद शादी तक आ पंहुची है।

इन सेलेब्स ने परिणीति-राघव के रिश्ते पर लगाई मुहर

परिणीति और राघव ने भले ही अपने रिश्ते की स्थिति के बारे में कुछ नहीं कहा हो, लेकिन हाल ही में सिंगर-एक्टर हार्डी संधु ने बताया था कि दोनों घर बसाने की पूरी तैयारी कर रहे हैं। वहीं, 'आप' मेंबर संजीव अरोड़ा ने भी सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई दी थी। हार्डी और प्रियंका ने Code Name: Tiranga में साथ काम किया था। तब एक्ट्रेस ने उनसे कहा था कि वो तभी शादी करेंगी, जब उन्हें लगेगा कि सही लड़का मिल गया है।

प्रियंका चोपड़ा भी पहुंचीं मुंबई

इन सबके बीच परिणीति की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोनस और बेटी मालती संग मुंबई पहुंच चुकी हैं। वो बीती शाम एक इवेंट में शामिल हुईं, जहां बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा था। कहा जा रहा है कि वो अपकमिंग प्रोजेक्ट 'सिटाडेल' का भी प्रमोशन करेंगी। ये कहा जा रहा है कि वो परिणीति और राघव से भी मुलाकात करेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.