शादी की चर्चा के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर राघव चड्ढा संग दिखीं परिणीति, जल्द होगा रोका!

Updated on 30-03-2023 07:50 PM
'दो दिल मिल रहे हैं, मगर चुपके-चुपके...' परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का आजकल यही हाल है। पिछले कुछ दिनों से दोनों हर जगह साथ नजर आ रहे हैं और ऐसी चर्चा है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। खबर तो यह भी है कि परिणीति और राघव चड्ढा का अब रोका होने वाला है, जिसकी गुपचुप तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को 29 मार्च की रात दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया।

जैसे ही पपाराजी पर नजर पड़ी, Parineeti Chopra तुरंत ही कार की ओर लपकीं और उसमें बैठ गईं। साथ में Raghav Chadha भी थे और वह भी जल्दी से कार में बैठ गए। परिणीति ने इस दौरान ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी।

शादी की बात पर परिणीति-राघव का रिएक्शन

मालूम हो कि जहां राघव चड्ढा से हाल ही परिणीति से शादी की खबरों के बारे में पूछा गया था तो वह टाल गए थे। वहीं परिणीति ने शादी के सवाल पर बस मुस्कुराहट बिखेर दी थी। दोनों ने अपने रिश्ते या शादी की बात को न तो नकारा और न ही स्वीकार किया।

संजीव अरोड़ा ने परिणीति-राघव को दी बधाई

लेकिन हाल ही AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने परिणीति और राघव को बधाई देते हुए उनके रिश्ते पर मुहर लगा दी। संजीव अरोड़ा ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, 'मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल से बधाई देता हूं। उम्मीद करता हूं कि उनका जो साथ है, उसमें ढेर सारा प्यार, खुशियां और कंपैनियनशिप बरकार रहे।'

पुराने दोस्त हैं और राघव और परिणीति

अब देखना यह होगा कि परिणीति और राघव चड्ढा अपनी शादी पर कब चुप्पी तोड़ेंगे और किस दिन उनकी जिंदगी में शहनाई बजेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति और राघव चड्ढा काफी पुराने दोस्त हैं। दोनों लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स में एक-साथ पढ़े थे। यही नहीं, दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.