शराबी बेटे की मारपीट से परेशान थे माता-पिता, दे दी हत्या की सुपारी

Updated on 02-11-2022 06:30 PM

उत्पीड़न से परेशान माता-पिता ने अपने शराबी और बेरोजगार बेटे की सुपारी दे दी। तेलंगाना पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। फिलहाल, दंपति क्षत्रीय राम सिंह और रानी बाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके साथ ही हत्या में शामिल रहे पांच में चार कथित हत्यारे भी पुलिस की गिरफ्त में है। मामले का एक आरोपी फरार है।

क्या था मामला?
मीडिया रिपोर्ट के अुसार, पुलिस का कहना है कि सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल सिंह और उनकी पत्नी ने कथित तौर पर अपने इकलौते 26 वर्षीय बेटे साई राम को मारने के लिए 8 लाख रुपये दिए थे। पुलिस को 19 अक्टूबर को युवक का शव बरामद हुआ था। पुलिस का कहना है कि राम शराब के लिए रुपये नहीं मिलने पर अपने माता-पिता के साथ मारपीट करता था। परिवार के सदस्यों का कहना है कि उन्होंने उसे रिहैब में भी भेजा था, लेकिन इससे कोई मदद नहीं मिली।

पुलिस ने बताया कि दंपति ने रानी बाई के भाई सत्यनारायण से बेटे को मारने में मदद मांगी। इधर, सत्यनारायण ने आर रवि, डी धर्मा, पी नागराजू, डी साई और बी रामबाबू के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया।

कैसे हुई हत्या और खुलासा
पुलिस ने बताया कि दंपति ने 1.5 लाख रुपये एडवांस दिए थे और हत्या के तीन दिनों के बाद 6.5 लाख रुपये देने की बात कही थी। 18 अक्टूबर को सत्यनाराण और रवि, राम को परिवार की कार में कल्लेपल्ली मंदिर ले गए और वहां अन्य आरोपियों से मिले। पुलिस ने कहा, 'सभी ने शराब पी और जब राम नशे में हो गया, तो रस्सी से उसका गला घोंट दिया। हत्यारों ने मूसी में उसका शव फेंक दिया था।'

खबर है कि पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें नजर आ रही कार की मदद से पुलिस दंपति तक पहुंची। खास बात है कि दोनों ने बेटे के गायब होने की शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। इसके बाद जब 25 अक्टूबर को वह शिनाख्त के लिए मर्चुरी पहुंचे, तो उसी कार में पहुंचे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.