डायरेक्टर से सिफारिश करते हैं स्टार किड्स के मां-बाप, मेरे पिता कभी नहीं गए- शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव

Updated on 07-08-2023 02:53 PM
दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा जल्द ही सनी देओल की गदर 2 में दिखाई देंगे। हालांकि लव का कैरेक्टर बहुत बड़ा नहीं है। उन्होंने फिल्म में एक छोटा सा रोल किया है लेकिन ये काफी अहम है। लव सिन्हा ने हाल ही में नवभारत टाइम्स के साथ बातचीत में काफी कुछ बताया है। बता दें कि लव फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी हैं। वो हर तरफ हाथ आजमा रहे हैं। लेकिन अब तक फिल्म इंडस्ट्री में वो ऐसा मुकाम हासिल नहीं कर पाए हैं जिसकी वो कामना करते हैं। आइए बताते हैं कि लव ने क्या कहा।

Luv Sinha ने सबसे पहले बताया कि गदर 2 में उनका रोल बहुत ज्यादा नहीं है। उन्होंने कहा, 'गदर 2 में मेरा रोल ज्यादा नहीं है। बहुत छोटा सा रोल कर रहा हूं। मैं लोगों को भ्रम में नहीं रखूंगा कि बहुत बड़ा किरदार है मेरा। लेकिन हां, ये एक बड़ी फिल्म है, जो मुझे मिली है। इससे पहले जो भी मेरी फिल्में रही हैं, उनके बारे में ज्यादा बात नहीं हुई है। पलटन एक अच्छी फिल्म थी, उसमें मेरा रोल अच्छा था। उसके बाद मुझे अब एक मौका मिला है।'

'बॉलीवुड में जाने के लिए पेरेंट्स करते हैं सिफारिश'

लव सिन्हा ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि, 'स्टार किड्स के लिए भी रास्त आसान नहीं होता है। बहुत सारे पेरेंट्स अपने बच्चों की सिफारिश करने के लिए डायरेक्टर्स के पास जाते हैं। फिल्म के लिए जुगाड़ लगाना पड़ता है। मेरे पिताजी कभी किसी के पास नहीं गए, ना ही मेरी बहन। सोनाक्षी इतनी बड़ी एक्ट्रेस है। मैं चाहता तो उसे बोल देता कि कहीं किसी को बोल दे लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया।'


'एवेंजर्स थोड़ी बताएगा हमारा इतिहास'

लव सिन्हा से जब हमने 'आदिपुरुष' के बारे में पूछा कि आपके घर का नाम रामायण रखा गया है। इससे पता चलता है कि रामायण का आप सभी पर कितना प्रभाव है, तो 'आदिपुरुष' को लेकर आपको क्या लगता है कि ऐसी फिल्में बननी चाहिए कि नहीं। लव बोले, 'क्यों नहीं बननी चाहिए। रामायण पर फिल्में नहीं बनेंगी तो क्या एवेंजर्स पर बननी चाहिए। ये थोड़ी है हमारा इतिहास। रामायण देखकर ही तो बच्चे जानेंगे कि हमारा इतिहास क्या है। हां, इसे अच्छी तरह से बनाना चाहिए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.