कभी सिंगर नहीं बनना चाहते थे पापोन:शीशे में देखकर करते हैं खुद को मोटिवेट, एक्टिंग में भी आजमा चुके हैं हाथ

Updated on 24-11-2022 04:30 PM

बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर पापोन आज अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। पापोन असम के रहने वाले हैं और 5 तरह की भाषाओं में गाना गाते हैं। वो कभी भी सिंगर नहीं बनना चाहते थे, पर किस्मत उन्हें वहीं खीच कर ले आई जिससे वो दूर भाग रहे थे। पापोन अपनी सेकेंडरी एजुकेशन पूरी करने के बाद आर्किटेक्ट की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली गए थे, लेकिन वहां रहते रहते पापोन को समझ में आया कि उन्हें म्यूजिक में ही अपना करियर बनाना है।

फिर पापोन ने 26 साल की उम्र में सिंगर बनने का डिसीजन लिया। इसके बाद उन्होंने 2006 में फिल्म 'स्ट्रिंग्स- बाउंड बाय फेथ' के सॉन्ग 'ओम मंत्र' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि उनको असली पहचान 2011 में आई फिल्म 'दम मारो दम' के सॉन्ग 'जिएं क्यों' से मिली। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पापोन एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुके हैं। उन्होंने असम की फिल्म रोडोर सिथी से एक्टिंग डेब्यू भी किया है।

आइए जानते हैं पापोन की कहानी उन्हीं की जुबानी....

बचपन से ही म्यूजिक से नाता

हम जहां रहते हैं, वहां पर मंदिर नहीं होते हैं, कीर्तन घर होते हैं। प्रार्थना के नाम पर काफी म्यूजिक वहां होता है। मेरी फैमिली कई जनरेशन्स से उससे जुड़ी हुई है तो मेरे अंदर म्यूजिक वहां से आया होगा। फिर पिता जी फोक म्यूजिक में थे। उन्हें बिहू सम्राट बुलाया जाता था। मां क्लासिकल म्यूजिक से जुड़ी हुई थीं। म्यूजिक तो था आसपास पर मैंने म्यूजिक बहुत लेट शुरू किया। उस समय मुझे लगता था कि अगर मैं अच्छा गाऊंगा, तो लोग तो कहेंगे कि ये तो अच्छा गाएगा ही, क्योंकि ये इतने बड़े कलाकार का बेटा है। इन सारी चीजों की वजह से मैं डरता रहा और म्यूजिक छोड़ दिया। जब जवान हुआ तो समझ आया कि मैं संगीत के लिए बना हूं, तब मैंने फिर से गाना शुरू किया। तालीम और इन सारी चीजों का तो बचपन से ही माहौल था लेकिन प्रोफेशनली मैंने 26 साल की उम्र से गाना शुरू किया और मेरी पहली एलबम 30 साल में आई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.