पापा की परी अब फैलाएगी पंख, रोशनी कपूर को मिली उड़ने की इजाजत

Updated on 07-06-2023 07:41 PM

​कौन हैं रोशनी कपूर​

रोशनी कपूर यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर की छोटी बेटी हैं। 27 साल की रोशनी ने लंदन के पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद रोशनी ने पिता के कारोबार में हाथ बंटना शुरू किया। ईडी के मुताबिक रोशनी 23 से ज्यादा कंपनियों की निदेशक हैं । इन कंपनियों में से एक कंपनी आर्ट कैपिटल यस बैंक की प्रमोटर रही हैं। ईडी के मुताबिक रोशनी की इस कंपनी के पास यस बैंक की 3.28 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इन्हीं कंपनियों की वजह से रोशनी भी ईडी के जांच के घेरे में फंस गईं। ईडी ने अपनी जांच में कहा कि राणा कपूर की बेटियों के नाम पर कई शेल कंपनियां है। राणा कपूर की पत्नी बिंदू के नाम पर 18 कंपनियों है। वहीं उनकी बेटी रोशनी कपूर 23 कंपनियों की निदेशक हैं। इसके अलावा राधा कपूर 20 कंपनियों की डायरेक्टर हैं।

​राणा कपूर के परिवार में कौन-कौन​

राणा कपूर की फैमिली में उनकी पत्नी बिंदू कपूर और तीन बेटियां है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। उनकी तीन बेटियां राखी कपूर, रोशनी कपूर और राधा कपूर हैं। राधा कपूर की शादी दिल्ली के कारोबारी अल्केश टंडन से हुई है। दूसरी बेटी राखी लंदन में रहती हैं। तीसरी बेटी रोशनी अभी पढ़ाई कर रही है। उन्होंने लंदन से ही पढ़ाई की है।

​कौन हैं राणा कपूर​

साल 2003 में राणा कपूर ने अपने दोस्त अशोक कपूर के साथ मिलकर यस बैंक की शुरुआत की। 26/11 के मुंबई हमले में अशोक कपूर की मौत हो गई। इसके बाद से ही विवाद से अशोक कपूर की पत्नी मधु कपूर और राणा कपूर के बीच कंपनी पर मालिकाना हक को लेकर विवाद शुरू हो गया। मधु कपूर चाहती थी कि उनकी बेटी को बोर्ड में जगह मिले। विवाद कोर्ट तक पहुंचा और फैसला राणा कपूर के पक्ष में हुआ।

​क्या है यस बैंक घोटाला​

यस बैंक से गलत तरीके से लोन बांटे। गलत तरीके से लोन के बदले कपूर फैमिली की शेल कंपनियों ने बड़ी भूमिका निभाई। जिन कंपनियों को यस बैंक ने लोन दिया उसमें अनिल अंबानी ग्रुप, एस्सेल, दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन (DHFL),इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल (IL&FS) और वोडाफोन जैसी कंपनियां है, जो पहले से भारी कर्ज और नुकसान में थी। यस बैंक पर आरोप लगे कि फैमिली की सेल कंपनियों की मदद से उन्होंने गलत तरीके से लोन बांटकर बैंक को भारी नुकसान पहुंचाया। ईडी ने आरोप लगाए कि राणा कपूर और उनके परिवार के लोगों ने कुछ कंपनियों को यस बैंक से भारी भरकम लोन दिलाने के लिए 4300 करोड़ रुपये का रिश्वत लिया था । राणा के चेयरमैन रहते हुए यस बैंक ने 30 हजार करोड़ रुपये के लोन को मंजूर दी थी, जिसमें से 20 हजार करोड़ का लोन बैड लोन में बदल गया। ईडी ने राणा कपूर पर आरोप लगाया कि उन्होंने बड़े कॉरपोरेट समूहों से आसानी से कर्ज देने के बदले रिश्वत दिया। ये कर्ज आगे चलकर बैंक के लिए एनपीए बन गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.