पैपराजी ने छुए कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी के पैर:फैंस बोले - ऋषभ शेट्टी ने जैसी फिल्म बना दी है वो इस सम्मान के हकदार हैं

Updated on 12-12-2022 07:38 PM

कांतारा के बाद ऋषभ शेट्टी के सितारे बुलंदियो पर हैं। उनकी फिल्म कांतारा ने उन्हें एक अलग पहचान दिला दी है। इस फिल्म के बाद वो रातों-रात सुपरस्टार की कैटेगरी में शामिल हो गए हैं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पैपराजी उनका पैर छुते दिख रहा है। ऋषभ शेट्टी ने भी मुस्कुराते हुए उस पैपराजी को उठाया। ऋषभ शेट्टी इस दौरान नीले रंग के कुर्ते और लुंगी में हमेशा की तरह एटरेक्टिव दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स भी पैपराजी और ऋषभ शेट्टी के बीच हुए इस मोमेंट को काफी ज्यादा एंजॉय कर रहे हैं।

फैंस ने की तारीफ

ऋषभ शेट्टी के इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के काफी सारे रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ऋषभ शेट्टी ने जो चीज (कांतारा) बना दी है उसके लिए मैं भी उनके पैर छू सकता हूं।

400 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है फिल्म

बता दें कि मूल रूप से कन्नड़ भाषा में बनी ऋषभ शेट्टी स्टारर कांतारा ने पूरी दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। आज कल की फिल्में जो रिलीज के दो सप्ताह बाद ही दम तोड़ देती हैं वहीं कांतारा लगभग दो महीने से नॉन-स्टॉप कमाई किए जा रही है। फिल्म का डायरेक्शन भी ऋषभ शेट्टी ने ही किया है। अकेले कर्नाटक में फिल्म ने 170 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर केजीएफ-2 तक को पीछे छोड़ दिया है। सिर्फ 18 करोड़ में बनी इस फिल्म की कमाई देखकर फिल्म पंडित से लेकर नॉर्मल ऑडियंस भी हैरान हैं।

IMDb पर बेस्ट रेटिंग वाली इंडियन फिल्म

ऋषभ शेट्टी के डायरेक्शन में बनी कांतारा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने क्रिटिक्स के साथ साथ फिल्ममेकर्स की नींद उड़ा दी है। फिल्म को IMDb पर बेस्ट रेटिंग भी मिली है। कांतारा ने IMDb पर 9.4 की रेटिंग हासिल कर बेस्ट इंडियन फिल्म बनने का रिकार्ड बना दिया है। इससे पहले ये रिकार्ड केजीएफ-2 के नाम था।

एस एस राजामौली ने फिल्म की तारीफ की

बाहुबली और आरआरआर जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर एस एस राजामौली ने हाल ही में कांतारा की तारीफ की है। उन्होंने कहा - 'ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने साबित कर दिया कि एक छोटे बजट की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती है। कांतारा ने ये साबित कर दिया है कि आपको बड़ा नंबर लाने के लिए बड़े बजट की फिल्म की जरूरत नहीं है। कांतारा जैसी छोटी फिल्म भी ऐसा कर सकती है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.