पापा आप खुश हैं न... इतिहास रचते ही ऊपर आसमां में देखकर बेन स्टोक्स हुए भावुक, वायरल इमोशनल सेलिब्रेशन

Updated on 14-09-2023 02:19 PM
लंदन: बेन स्टोक्स ने बुधवार को केनिंग्सटन ओवल पर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे मैच में 124 गेंद में 182 रन की पारी खेली, जिससे वह इंग्लैंड के लिए वनडे इंटरनेशनल में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इंग्लैंड की टीम 48.1 ओवर में 368 रन पर सिमट गई। स्टोक्स से पहले इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक स्कोर जेसन रॉय के नाम था, जिन्होंने 2018 में मेलबर्न में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 180 रन बनाये थे। स्टोक्स ने 50 ओवर के प्रारूप में 24वां सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर भी बनाया। उनकी पारी में नौ छक्के और 15 चौके जड़े थे।

उंगली मोड़कर किया पिता को याद
इस ऐतिहासिक पारी के बाद बेन स्टोक्स ने ऊपर आसमां में देखते ही उंगली मोड़कर ट्रेडमार्क स्टाइल में सेलिब्रेट किया। दरअसल, ऐसा कर वह अपने पिता को याद करते हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। बाएं हाथ की बीच की उंगली को मोड़कर बेन स्टोक्स ने अपने पिता को सलामी दी। इसके पीछे एक प्रेरणादायी कहानी है, न्‍यूजीलैंड में जन्‍में बेन स्‍टोक्‍स के पिता गेड स्‍टोक्‍स रग्‍बी प्‍लेयर थे। अपने करियर को चलाने के लिए और ऑपरेशन के कारण बाहर बैठने की जगह उन्होंने अपनी उंगली कटवा ली थी, इसलिए स्‍टोक्‍स ने अपने पिता के संघर्षों को सलाम करते हुए अक्सर ऐसा करते हैं।
वर्ल्ड कप से पहले बजाई खतरे की घंटी
इससे पता चलता है कि इंग्लैंड अगले महीने भारत में शुरु होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप से पहले स्टोक्स को वनडे संन्यास से बाहर क्यों लाना चाहता था। इंग्लैंड ने 13 रन पर दो विकेट गंवा दिये थे। ट्रेंट बोल्ट ने जॉनी बेयरस्टो को खाता भी नहीं खोलने दिया और पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया और फिर जो रूट को आउट किया, लेकिन स्टोक्स और डेविड मलान (95 गेंद में 96 रन) ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हुए तीसरे विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी निभाई। मलान अपने पांचवें वनडे शतक से चार रन से चूक गये और बोल्ट का तीसरा शिकार बने।

न्यूजीलैंड की हार तय

स्टोक्स ने 93 पारियों में अपना चौथा शतक जड़ा, उन्होंने वनडे में अपने पिछले 102 रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पीछे छोड़ा। बेन लिस्टर की फुल टॉस गेंद पर स्टोक्स स्क्वायर लेग में विल यंग को कैच देकर आउट हुए जिससे इंग्लैंड ने 348 पर छठा विकेट खोया। इसके बाद पूरी टीम 20 रन जोड़कर आउट हो गई। बोल्ट ने 51 रन देकर पांच विकेट झटके। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 368 रन के जवाब में सिर्फ 56 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए थे। श्रृंखला अभी 1-1 की बराबरी पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.