शहनाज गिल का नाम सुनकर पंकज त्रिपाठी को याद आए सिद्धार्थ शुक्ला

Updated on 15-09-2022 06:38 PM

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। आम लोग ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी पंकज त्रिपाठी के फैन्स हैं और उन्हें बेहद पसंद करते हैं। इन सेलेब्स की लिस्ट में एक नाम शहनाज गिल(Shehnaaz Gill)  का भी है। एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज गिल ने पंकज त्रिपाठी की तारीफ की थी और अब एक दूसरे इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी को शहनाज के नाम से सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) याद आ गए और उन्होंने अपने मन की बात कही।

सिद्धार्थ के बारे में क्या बोले पंकज त्रिपाठी
दरअसल सोशल मीडिया पर फरीदून के इंटरव्यू का एक क्लिप सामने आया है। फरीदून क्लिप में कहते हैं- 'बातचीत में शहनाज गिल ने आपकी बड़ी तारीफ की'। जिस पर पंकज त्रिपाठी कहते हैं, 'वो मुझे बतौर अभिनेता पसंद करती हैं, इसके लिए आभार, थैंक्यू। आप अभी शहनाज गिल बोले तो मुझे सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई। बहुत लोगों को नहीं मालूम है, और मैंने कभी बताया नहीं कि सिद्धार्थ बहुत आदर करता था मेरा। हम काफी कनेक्टिड थे।' बता दें कि ये इंटरव्यू का एक छोटा सा एडिटिड क्लिप है।

सिडनाज को याद करते हैं फैन्स
याद दिला दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की पहली मुलाकात बिग बॉस 13 में हुई थी। बिग बॉस से दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और फिर हर जगह दोनों साथ ही दिखाई देने लगे। कहा जाता है कि दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन दोनों ने हमेशा एक दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया। बिग बॉस 13 के बाद सिडनाड कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आए थे, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। ऑफस्क्रीन ही नहीं दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी फैंस को खूब पसंद आती है। इतना ही नहीं फैंस ने तो दोनों का नाम 'सिडनाज' तक रखा है। वहीं जब सिद्धार्थ का निधन हो गया था तब वह बुरी तरह टूट गई थीं। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज सोशल मीडिया और पब्लिक से दूर हो गई थीं। हालांकि फिर शहनाज ने खुद को संभाला और काम पर वापसी की। शहनाज अब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने लगी हैं।

 निगम ब्रदर्स की पार्टी में शहनाज गिल
बता दें कि हाल ही में शहनाज गिल, सिद्धार्थ और अभिषेक निगम की बर्थडे पार्टी में नजर आई थीं। बर्थडे पार्टी में पहुंचीं शहनाज काफी ग्लैमरस दिख रही थीं। पार्टी के दौरान शहनाज से मीडिया ने काफी कुछ पूछना चाहा लेकिन उन्होंने उस वक्त किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और कहा कि बाद में जवाब देंगी। वहीं पार्टी के दौरान भी शहनाज थोड़ा शांत ही दिखीं। पार्टी के बाद शहनाज, जिस्सी गिल के साथ रवाना हो गईं। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल के कई फोटोज वीडियोज वायरल हुए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.