'ओह माय गॉड 2' के ट्रेलर में अक्षय पर भारी पड़े पंकज त्रिपाठी, लोग बोले- माइंड ब्लोइंग है

Updated on 03-08-2023 03:27 PM
अक्षय कुमार और पकंज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। वैसे तो ये ट्रेलर बुधवार को ही लॉन्च होना था मगर अक्षय कुमार ने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के निधन के चलते पोस्टपोन कर दिया। 3 अगस्त 2023 को रिलीज हुए 'ओह माय गॉड 2' के ट्रेलर पर फैंस का रिएक्शन भी दबाकर आ रहा है। बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'गदर 2' और अक्षय कुमार की OMG 2 क्लैश हो रही है। ऐसे में फैंस दोनों की तुलना भी कर रहे हैं। दर्शक प्रीडिक्ट कर रहे हैं कि कौन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार सकती है। 'ओह माय गॉड 2' साल 2012 में रिलीज हुई 'ओह माय गॉड' का सीक्वल है, इस बार परेश रावल नहीं बल्कि पकंज त्रिपाठी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परेश रावल ने इस फिल्म को कहानी न पसंद आने के चलते ठुकरा दिया था। खैर, आपको बताते हैं कि 'ओह माय गॉड 2' का ट्रेलर देखने के बाद फैंस कैसे इस फिल्म का रिव्यू कर रहे हैं, क्या कह रहे हैं। जानिए सब।

OMG 2 के ट्रेलर में पकंज त्रिपाठी और अक्षय कुमार के अलावा अरुल गोविल और यामी गौतम भी नजर आ रही है। इस फिल्म की कहानी होमोफोबिया पर बेस्ड है। जहां पहले वाली फिल्म विश्वास, अंधविश्वास और पाखंड को दिखाती थी तो इस बार मेकर्स ने 'ओह माय गॉड 2' को सेक्स एजुकेशन के इर्द-गिर्द रखा है। फिल्म का डायरेक्टशन अमित राय ने किया है जो इससे पहले 'चीर हरण' व 'रोड टू सिंघम' जैसी फिल्मों को बना चुके हैं।

'ओह माय गॉड 2' का ट्रेलर रिव्यू

'ओह माय गॉड 2' का ट्रेलर फिल्म की कहानी को मोटे तौर पर समझा देता है। इस बार फिर कोर्ट ड्रामा देखने को मिलेगा। पकंज त्रिपाठी अपने रोल में काफी अच्छे से जमे हुए दिख रहे हैं। अक्षय कुमार इस बार श्रीकृष्ण नहीं बल्कि भगवान शिव के रूप में दिख रहे हैं। मेकर्स ने इस बार विषय भी मजबूत चुना है। ट्रेलर देखकर आपको पहले वाली OMG की बीच बीच में याद भी आएगी। जब भी किसी फिल्म का सीक्वल आता है तो पुरानी फिल्म से तुलना जरूर होती है। ऐसे में अक्षय कुमार की फिल्म एकदम खरी उतरती दिख रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.