वर्ल्ड बिलियर्ड्स म्यूजियम के हॉल ऑफ फेम में पंकज आडवाणी:अब तक 26 वर्ल्ड टाइटल जीत चुके हैं

Updated on 19-03-2024 02:40 PM

भारतीय स्टार पंकज आडवाणी वर्ल्ड बिलियर्ड्स म्यूजियम के हॉल ऑफ फेम में शामिल हो गए हैं। पंकज ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। वर्ल्ड बिलियर्ड्स म्यूजियम चीन के शांगराव शहर में है। यहां पंकज की फोटो लगाकर उन्हें शामिल किया गया। पंकज स्नूकर और बिलियर्ड्स में मिलाकर 26 वर्ल्ड टाइटल जीत चुके हैं।

पंकज के पास 18 बिलियर्ड्स और 8 स्नूकर वर्ल्ड टाइटल
38 साल के क्यू स्टार पंकज ने18 बिलियर्ड्स वर्ल्ड टाइटल, 17 IBSF वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप और एक वर्ल्ड टीम बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीती है। स्नूकर में पंकज तीन बार IBSF वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप, दो बार IBSF वर्ल्ड सिक्स-रेड चैंपियनशिप और एक-एक बार IBSF वर्ल्ड टीम कप और IBSF वर्ल्ड टीम चैंपियनशिप जीती। उनके पास IBSF वर्ल्ड चैंपियनशिप की रिकॉर्ड संख्या है।

पंकज 2012/2013 में स्नूकर प्रोफेशनल बने थे। बिलियर्ड्स में उन्होंने साल 1999 में डेब्यू किया था। वहीं, 2005 में बिलियर्ड्स का पहला वर्ल्ड टाइटल जीता था।

नवंबर 2023 में जीता था 26वां वर्ल्ड टाइटल
भारतीय स्टार पंकज आडवाणी ने हाल ही में नवंबर 2023 में 26वीं बार वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती थी। मलेशिया के कुआलालंपुर में पंकज ने लॉन्ग फॉर्मेट का खिताब जीता था। 38 साल के क्यू स्टार पंकज ने फाइनल मुकाबले में अपने ही देश के सौरव कोठारी को 1000-416 से हराया था।

पंकज को 4 भारतीय सम्मान मिले
पंकज की उपलब्धियों के सम्मान में, भारत सरकार ने आडवाणी को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया है। इसमें 2004 में अर्जुन पुरस्कार, 2006 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, 2009 में पद्म श्री और 2018 में पद्म भूषण शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.