पानी पुरी वाले का बेटा बना पायलट:एयरफोर्स में सिलेक्शन; बोले- लॉकडाउन में ठेला बंद हुआ तो कर्ज लेकर घर चलाया

Updated on 15-12-2022 05:25 PM

कहते हैं कि जब कोई कुछ कर गुजरने का सोच लेता है, तो कायनात भी उसे मुकाम हासिल करा देती है। अब रविकांत और उसके परिवार के अलावा किसने सोचा होगा कि पानी पुरी के ठेले पर पिता की मदद करने वाला रविकांत एयरफोर्स में पायलट बन जाएगा। लेकिन ये सच हो गया है। कभी नीमच जिले के मनासा में द्वारकापुरी धर्मशाला के सामने पानी पुरी का ठेला लगाने वाले देवेंद्र चौधरी का बेटा रविकांत पायलट बन गया।

रविकांत ने पायलट बनने का सपना देखा था, जिसे वो पिता के साथ ठेले पर पानी पुरी बेचकर साकार करने में लगा था। रविकांत पढ़ाई के साथ पिता की मदद कर रहा था। उसकी लगन और मेहनत अब रंग लाई है। महज 21 साल के रविकांत का भारतीय वायुसेना में पायलट के लिए चयन हुआ है। उन्होंने पहले ही अटेम्प्ट में Air Force Common Admission Test (AFCAT) क्लियर कर लिया। रविकांत की उपलब्धि से मनासा गौरवान्वित हो रहा है।

रविकांत के कठिन परिश्रम के साथ-साथ पिता ने हर तरीके से सपोर्ट किया। आर्थिक तंगी के बावजूद देवेंद्र ने बेटे की परवरिश और पढ़ाई में कसर नहीं छोड़ी। कोविड में लोगों को खाने को खाना नहीं मिल रहा था, तब देवेंद्र का ठेला भी बंद हो गया था। ऐसे में पिता ने जैसे-तैसे कर्ज लेकर बेटे को पढ़ाया और इस मुकाम तक पहुंचाया।

पेरेंट्स के सपोर्ट और बिना कोचिंग के बने पायलट

रविकांत चौधरी ने बताया कि नीमच छावनी है। यहां CRPF का बड़ा ट्रेनिंग सेंटर है। उसी को देखते हुए देश सेवा का जज्बा मन में जागा। जब 10th में था, तब इस फील्ड में आने का सोचा और जानकारी जुटाना शुरू की। इसके बाद मन में कुछ करने की सोच, देश सेवा के लिए CRPF और आर्मी को छोड़ वायुसेना को चुना।

12th पास करने के बाद नेशनल डिफेंस एकेडमी की प्रतियोगी परीक्षा दी, जिसमें कई बार नाकाम हुआ, फिर भी हिम्मत नहीं हारी। देश के लिए कुछ कर गुजरने की चाह ने हौसला दिया। माता-पिता का भी सपोर्ट मिला। बिना कोचिंग के घर पर ही इंटरनेट की मदद से पढ़ाई की। चार साल की मेहनत के बाद एयरफोर्स में पहले ही अटेम्प्ट में सिलेक्शन हो गया।

बड़े भाई भी सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रहे

रविकांत के पिता वर्षों पहले यूपी से मनासा आए थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है। रविकांत के बड़े भाई 23 साल के हैं। वो भी सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रहे हैं। बहन अभी छोटी है और वह स्कूल में है। रविकांत ने बताया कि फिलहाल पिता की कमाई से ही परिवार का भरण-पोषण होता है। ऐसे में दोनों भाइयों को जब भी पढ़ाई के बाद समय मिलता है, हम मदद करने ठेले पर पहुंच जाते हैं।

परिवार ने संघर्ष का दौर तब देखा, जब लॉकडाउन लगा। सबसे ज्यादा परेशानी कोरोना के समय हुई। करीब डेढ़ साल तक व्यवसाय बंद रहा। ठेला नहीं लग पाने से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। ऐसे कठिन समय में भी परेशानी जाहिर नहीं होने दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.