MP में पानी पूरी पॉलिटिक्स:शिवराज के मंत्रियों ने सड़क पर खाई पानी पूरी

Updated on 06-12-2022 05:32 PM

क्या आप जानते हैं कि हाल ही में मध्य प्रदेश में पानी पुरी पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। प्रदेश के कई मंत्री सड़क पर खड़े होकर आम लोगों की तरह जनता के बीच पानी पूरी का मजा लेते नजर आए हैं। कुछ दिन पहले भोपाल में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग सड़क पर पानी पुरी का लुत्फ लेते नजर आए थे तो अब ग्वालियर में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने समर्थकों के साथ एक साधारण से कार्ट (हाथ ठेला) पर खड़े होकर पानी पुरी का आनंद लिया।

दोनों ही मंत्री आम जनता में घुलते मिलते नजर आए। यह तो आप सभी जानते हैं कि साल 2023 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। पानी पूरी पीने वाले दोनों ही मंत्री हाल ही में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर लौटे हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि कहीं गुजरात चुनाव के बाद मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर कहीं पानी पुरी का कोई कनेक्शन तो नहीं है।

गुजरात से लौटते ही अपने-अपने क्षेत्र में दिखाई सक्रियता
हाल ही में गुजराज चुनाव में मध्य प्रदेश से कई मंत्रियों ने पहुंचकर प्रचार की बागडोर संभाली। करीब 15 से 20 दिन अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर प्रचार किया और माहौल को समझा। इसके पीछे दो कारण थे गुजरात में भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत दिखाना चाहती थी दूसरा आने वाले साल 2023 में मध्य प्रदेश में भी चुनाव हैं। यही कारण है कि प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल तो प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर के हजीरा इंटर मैदान में सड़क पर खड़े होकर पानी पुरी खाई है। दोनों ही मामलों में एक खास बात थी कि दोनों ही अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में आम जन के बीच घुलते मिलते नजर आए हैं।

पानी पूरी का ठेला देख खुद को नहीं रोक पाए सिंधिया समर्थक
केन्द्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्‌टर समर्थक ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रविवार को अपनी ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के हजीरा में इंटक मैदान पर राम मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया को देखने के लिए पहुंचे थे। यहां एक भव्य राम मंदिर बनाने की कवायत चल रही है। वहां से लौटते समय उन्होंने इंटक मैदान के कोने पर एक पानी पुरी वाले को देखा तो वह खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर पानी पुरी का आनंद लिया। एक बार पानी पुरी खाना शुरू की तो खाते ही चले गए। यहां वह आसपास खड़े लोगों के साथ घुलते मिलते नजर आए। इसके बाद सोशल मीडिया पर फिर ऊर्जा मंत्री का यह अंदाज वायरल हो गया।

पानी पूरी के सहारे आमजन के बीच पहुंच रहे
ऐसा कहा जाता है कि गुजरात में चाट विशेषकर पानी पुरी बहुत पसंदीदा फूड में से है। यही कारण है कि प्रदेश सरकार के दो मंत्री गुजरात से लौटने के बाद अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे और पानी पूरी के रास्ते आम लोगों के बीच पहुंचकर उनका मन भी टटोलते नजर आए। जब इस मामले में ऊर्जा मंत्री से बात की गई तो उनका कहना है कि वह इंटक मैदान से निकल रहे थे। पानी पुरी का ठेला देखा तो खुद को रोक नहीं पाए और उसका आनंद लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.