डीवाई पाटिल से पंड्या की वापसी : रिलायंस-1 की कप्तानी की, 2 विकेट लेकर जिताया

Updated on 27-02-2024 01:22 PM

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने चोट के कारण लंबे ब्रेक के बाद डीवाई पाटिल टी-20 कप से वापसी की है। मुंबई में चल रहे इस टूर्नामेंट में पंड्या ने सोमवार को बीपीसीएल के खिलाफ रिलायंस-1 की कप्तानी की। वे 19 अक्टूबर को पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और NCA में रहकर रिहैब कर रहे थे।

डीवाई पाटिल क्रिकेट अकादमी में पंड्या ने लो-स्कोरिंग मैच में भारत पेट्रोलियम निगम के दो विकेट चटकाए। हार्दिक ने तीन ओवर में 22 रन देकर दो विकेट चटकाए। वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के नए कप्तान के रूप में वापसी की तैयारी कर रहे हैं।

डीवाई पाटिल कप में 3 ओवर डाले, 2 विकेट भी लिए
टी-20 मुकाबले के दौरान पंड्या ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों की। मीडियम स्पीड के 3 ओवर में पंड्या ने 22 रन दिए और 2 विकेट हासिल किए। इससे पता चलता है कि वे अपनी पूरी फिटनेस में वापस आ गए हैं। इनमें से एक विकेट कैच-बोल्ड आउट था। दरअसल, उन्होंने रिलायंस 1 के लिए नई बॉल से ओवर डाला।

वे 10वें नंबर पर उतरे और 4 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 3 रन बनाए। उनकी टीम ने 15 ओवर में 126 रन का स्कोर खड़ा किया।

पंड्या की टीम में तिलक, मधवाल और चावला जैसे खिलाड़ी
रिलायंस वन टीम में तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, आकाश मधवाल, नमन धीर और पीयूष चावला जैसे मुंबई इंडियन्स के अन्य खिलाड़ी भी शामिल हैं। हालांकि इस साल जून में कैरेबिया और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए 30 साल के ऑलराउंडर हार्दिक की जगह रोहित शर्मा को भारतीय कप्तान बनाया गया है।

RBI ने किशन को नॉमिनेट किया
इस टूर्नामेंट में ईशान किशन के भी खेलने की संभावना है। उनका नाम RBI की टीम नॉमिनेट किया है। टीम का मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। वे दो हफ्ते पहले बडौदा में पंड्या ब्रदर्स के साथ प्रैक्टिस करते नजर आए थे।

ईशान ने फैमली को टाइम देने के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था। लेकिन रणजी ट्रॉफी न खेलने पर उनकी आलोचना हो रही थी। बीच में ईशान से बोर्ड की नाराजगी की खबरें भी आई थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.