दो करोड़ रुपये खर्च करने के बाद अटल पथ से उखाड़े जा रहे पाम ट्री

Updated on 31-05-2023 07:06 PM
भोपाल । माता मंदिर से जवाहर चौक तक बनाए गए अटल पथ (बुलेवर्ड स्ट्रीट) के सेंट्रल वर्ज और साइड में हरियाली के नाम पर दो करोड़ रुपए खर्च करके पाम ट्री और दूसरी विदेशी प्रजातियों के पेड़-पौधे लगाए गए थे। पर्यावरण विशेषज्ञों ने लगने से पहले ही कहा था कि ये पेड़- पौधे को भोपाल की जलवायु और पर्यावरण के अनुकूल नहीं हैं। इसके बावजूद पाम ट्री समेत अन्य सजावटी पेड़ों पर भारी भरकम बजट खर्च किया गया। अब इन्हें उखाड़कर अटल पथ के किनारे फेंका जा रहा है।

बता दें कि 1.6 किमी लंबी बुलेवर्ड स्ट्रीट के सेंट्रल वर्ज पर 400 से ज्यादा पाम ट्री लगाए गए थे। इसके बाद बुलेवर्ड स्ट्रीट के दोनों साइड पेड़ों की दो-दो लेन और लगाई गई। जबकि स्मार्ट सिटी कंपनी को स्टेट इन्वायर्नमेंट इंपेक्ट असेसमेंट अथारिटी (सिया) ने इस शर्त के साथ डेवलपमेंट की अनुमति दी थी कि यहां देशी प्रजातियों के ही पौधे लगाए जाएंगे। इसमें वन विभाग की सलाह भी ली जाना थी। लेकिन पेड़ लगाते समय गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। अब इन पेड़ों को उखाड़कर फेंका जा रहा है।
भोपाल शहर की जलवायु के अनुकूल नहीं पाम ट्री

सिया ने कंपनी को पर्यावरण अनुमति में शर्त रखी थी कि नीम, महानीम, गुलमोहर, मौलश्री, करंज, पुत्रंजीवा जैसी 17 प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। यह भी लिखा गया था कि कंपनी को कम से कम दो मीटर ऊंचाई के 30 हजार पेड़ लगाना होंगे। इसके लिए प्रोजेक्ट कम्पलीट होने का इंतजार नहीं करना होगा। इसके बावजूद स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारियों ने मनमानी कर पाम ट्री लगा दिए। अब माना जा रहा है कि पाम ट्री भोपाल के पर्यावरण के हिसाब से इनका रोपण उचित नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.