पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज की शतकीय पारी के बीच न्यूजीलैंड की वापसी, फिर बोला सरफराज का बल्ला

Updated on 05-01-2023 04:11 PM
कराची: सऊद शकील (Saud Shakeel) के पहले टेस्ट शतक और सरफराज अहमद के 78 रन की मदद से से पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बुधवार को 9 विकेट पर 407 रन बना लिये। आठ घंटे से क्रीज पर डटे शकील स्टंप्स के समय 336 गेंद में 124 रन बनाकर खेल रहे थे। न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने हालांकि आखिरी सत्र में वापसी करते हुए चार विकेट चटकाये। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 449 रन बनाये थे।

विवादित तरीके से आउट हुए सफराज

न्यूजीलैंड के लिये बायें हाथ के स्पिनर ऐजाज पटेल ने तीन विकेट और लेग स्पिनर ईश सोढी ने दो विकेट लिये। पिछले हफ्ते लगभग चार साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ने वाले सरफराज चाय से पहले 78 रन बनाने के बाद विवादास्पद हालात में स्टंप हुए। टीवी अंपायर अहसान रजा ने कई रीप्ले देखने के बाद माना कि जब ब्लंडेल ने स्टंप उखाड़े उस समय सरफराज का पैर पर जमीन पर नहीं लगा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.