पाकिस्तान का नया पैंतरा, अफगानिस्तान से बोला- मसूद अजहर को ढूंढ़कर गिरफ्तार करो

Updated on 14-09-2022 05:31 PM

आतंकियों को पनाह देने के लिए पाकिस्तान भले ही दुनियाभर में मशहूर हो लेकिन खुद को पाक साफ दिखाने की उसकी पैंतरेबाजी कम होती नहीं दिख रही है। इसी बीच पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार को ऐसा पत्र लिखा दिया जिसमें उसने खूंखार आतंकी मसूद अजहर को गिरफ्तार करने की हिदायत दे दी है।

मसूद अजहर को गिरफ्तार करने के लिए पत्र लिखा
दरअसल, पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को गिरफ्तार करने के लिए अफगानिस्तान को पत्र लिखा है। पाकिस्तान ने अपने पत्र में कहा है कि मसूद अजहर के नंगरहार और कुनार इलाकों में छिपे होने की संभावना है। इसलिए उसे ढूंढकर गिरफ्तार कर सूचित किया जाना चाहिए।

पाकिस्तान के ऊपर है भारी दबाव
असल में पाकिस्तान का यह पैंतरा ऐसे ही सामने नहीं आया है इसके पीछे कारण है। पाकिस्तान पर नजर रखने वाले विषेशज्ञों के मुताबिक पेरिस स्थित अंतरराष्ट्रीय निगरानी संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) द्वारा ग्रे लिस्टिंग में पाकिस्तान शामिल है। ऐसे में वह आतंकवादियों पर कार्रवाई करने के लिए मजबूर है। इसके लिए पाकिस्तान के ऊपर भारी दबाव है।

क्यों दिखावा कर रह है पाकिस्तान
इतना ही नहीं दबाव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एफएटीएफ की टीम ने हाल ही में पाकिस्तान का दौरा किया था जिसमें आतंकवाद को रोकने के लिए पाकिस्तान कदमों को नाकाफी बताया गया था। जबकि पाकिस्तान हमेशा कहता आया है मसूद अजहर पाकिस्तान में मौजूद नहीं है और उसके अफगानिस्तान में होने की संभावना है। इसी के चलते पाकिस्तान ऐसा दिखावा कर रहा है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक अफगानिस्तान का इस मामले पर कोई जवाब सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि वह क्या प्रतिक्रिया देता है। बता दें कि मसूद अजहर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना है और भारत में हुए कई आतंकी हमलों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
 16 June 2026
लंदन: यूके पुलिस ने इंग्लिश चैनल में रूसी तेल लेकर जा रहे एक शैडो फ्लीट को जब्त किया है। इस दौरान जहाज चला रहे भारतीय कैप्टन को गिरफ्तार किया गया…
 16 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी वायु सेना का B-52 बमवर्षक विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एडवर्र्ड एयरफोर्स बेस से उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया। एयरफोर्स बेस ने बताया कि इस हादसे…
 16 June 2026
तेल अवीव: अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के कुछ घंटे बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया दी है। डील पर अपनी असहमति जाहिर करते हुए नेतन्याहू ने…
 15 June 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों शांगरी-ला डायलॉग में अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कुछ बातें कहीं, जिनसे एशिया को लेकर नए संकेत मिले। उन्होंने कहा कि अमेरिका की नई…
 15 June 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन ईरान पर लगी अपनी नौसैनिक नाकेबंदी…
 15 June 2026
पेरिस: यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी और इटली जैसे E4 देशों ने ईरान को बड़ी राहत दी है। इन मुल्कों ने कहा है कि ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाने के लिए…
 15 June 2026
काठमांडू: नेपाल ने गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट अरेंजमेंट (G2G) के तहत भारत से खाद की खरीद घटा दी है। नेपाल ने भारत से 50,000 टन केमिकल फर्टिलाइजर इंपोर्ट करने के लिए लेटर ऑफ…
 13 June 2026
तेल अवीव: ईरान के खिलाफ फरवरी के आखिर में सैन्य ऑपरेशन की शुरुआत इजरायल और अमेरिका ने साथ मिलकर की थी, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…
Advt.