पाकिस्तान के इमाद वसीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया

Updated on 25-11-2023 03:38 PM

पाकिस्तान के स्पिन-ऑलराउंडर इमाद वसीम ने शुक्रवार 24 नवंबर को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। 34 साल के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के लिए अब तक 55 वनडे और 66 टी-20 मुकाबले खेले। इमाद को टेस्ट स्क्वॉड में जगह नहीं मिली।

उन्होंने आखिरी बार इस साल अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था। इमाद ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 और उसी साल श्रीलंका के खिलाफ वनडे में डेब्यू किए थे। उनका इंटरनेशनल क्रिकेट करियर आठ साल का रहा।

इमाद वसीम का इंटरनेशनल करियर
बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर इमाद ने 55 वनडे में 44 विकेट और 66 टी-20 में 65 विकेट लिए. वहीं उन्होंने वनडे में 986 रन और टी-20 में 486 रन बनाए।

इमाद पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कराची किंग्स का हिस्सा हैं। साथ ही वह हंड्रेड, कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) और लंका प्रीमियर लीग (LPL) का भी हिस्सा रहे हैं। वह इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में भी खेलते रहे हैं।

पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात- इमाद
इमाद ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, 'हाल के दिनों में मैं अपने इंटरनेशनल करियर के बारे में काफी सोचा और इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने का सही समय है। इतने सालों से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मुझे जिस तरह से सपोर्ट किया है, उसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं। पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए हमेशा एक सम्मान की बात रही है।


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से जुड़ी बड़ी खबर आई है। गुजरात टाइटंस ने कप्तान हार्दिक पंड्या को रिलीज करने का फैसला किया है। हार्दिक फिर से अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट रहे हैं। गुजरात की टीम से जुड़े सूत्रों ने इस खबर को कन्फर्म किया है। शुभमन गिल को गुजरात की कमान सौंपी जा सकती है

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का ऑक्शन 9 दिसंबर को मुंबई में होगा। इसकी सभी 5 टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट भी जारी कर दी है। BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने शुक्रवार, 24 नवंबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी। मार्च 2023 में टूर्नामेंट का पहला एडिशन खेला गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.