बिगड़े हालात के बीच पाकिस्तान में फिर घटा फोरेक्स भंडार, अपना एक साल के उच्चतम स्तर पर

Updated on 20-05-2023 07:39 PM
नई दिल्ली: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत को फिर खुशखबरी मिली है। लगातार तीसरे सप्ताह भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में बंपर बढ़ोतरी हुई है। पिछले सप्ताह इसमें 3.553 अबर डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले सप्ताह में भी अपने भंडार में 7.196 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। इसी के साथ अपना भंडार उछल कर 599.529 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। यह एक साल का उच्चतम स्तर है। उधर, पड़ोसी पाकिस्तान की बात करें तो वहां के हालात ठीक नहीं चल रहे हैं। यह लगातार तीसरा सप्ताह रहा, जबकि पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी हुई है। बीते सप्ताह वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 61.5 लाख डॉलर की कमी हुई है। इससे पहले के सप्ताह में ही वहां का भंडार 73 लाख डॉलर से भी ज्यादा घटा था। अब वहां 4.311 अरब डॉलर का ही भंडार रह गया है।


भारत के डॉलर भंडार में फिर बढ़ोतरी

रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 12 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.553 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ अपना विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ कर 599.529 अरब डॉलर हो गया है। इससे पहले, बीते 5 मई को 7.196 अरब डॉलर और 28 अप्रैल 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान 4.532 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। इसके साथ ही अपना भंडार एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो अक्टूबर 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।


फॉरेन करेंसी एसेट्स में भी हुई बढ़ोतरी

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों पर गौर करें तो आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) भी बढ़ी हैं। 12 मई 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान यह 3.577 अरब डॉलर बढ़ा। इससे एक सप्ताह पहले यानी कि 5 मई 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान यह 6.536 अरब डॉलर बढ़ा था। इसी के साथ अब अपना फॉरेन करेंसी एसेट्स बढ़ कर 529.598 अरब डॉलर पर पहुंच गया। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।


गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

बीते 12 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान देश के सोने के भंडार (Gold reserves) का मूल्य बढ़ा है। आलोच्य सप्ताह के दौरान यह 3.80 करोड़ डॉलर बढ़ कर 46.353 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इससे पहले, मतलब कि पांच मई को समाप्त सप्ताह के दौरान यह 65.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 46.315 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। इससे एक सप्ताह पहले मतलब 28 अप्रैल 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 49.4 करोड़ डॉलर की कमी हुई थी। तब अपना स्वर्ण भंडार घट कर 45.65 अरब डॉलर रह गया था। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें 2.4 करोड़ डॉलर की कमी हुई थी और यह 46.151 अरब डॉलर तक गिर गया था।

एसडीआर घट गया

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह के दौरान भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में कमी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान यह 3.5 करोड़ डॉलर घट कर 18.413 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले, 5 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान यह 1.9 करोड़ डॉलर घट कर 18.447 अरब डॉलर रह गया था। 28 अप्रैल 2023 को समाप्त सप्ताह में यह 3.5 करोड़ डॉलर बढ़ा था। तब यह बढ़ कर 18.466 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में रखा देश का रिजर्व भंडार भी घटा है। 12 मई को समाप्त सप्ताह में यह 2.8 करोड़ डॉलर घट कर 5.164 अरब डॉलर रह गया है। इससे एक सप्ताह पहले यह दो करोड़ डॉलर बढ़ कर 5.192 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।


पाकिस्तान में भी घटा डॉलर का भंडार

अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान में इन दिनों हालात कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। वहां के आर्थिक हालात की बात करें तो इस समय कंगाली जैसी स्थिति दिखती है। वहां बीते 12 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर 61.5 लाख डॉलर की कमी आई। इसी के साथ वहां का विदेशी मुद्रा भंडार अब घट कर 4.311 अरब डॉलर का ही रह गया है। इससे एक सप्ताह पहले मतलब कि 5 मई 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 73.8 लाख डॉलर की जोरदार कमी हो गई थी। तब वहां 4.383 अरब डॉलर का भंडार बचा था। इससे पहले, 28 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान भी वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 56 लाख डॉलर की कमी हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.