पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री ने ब्रिटिश अखबार के हवाले से वायुसेना पर किया था फर्जी दावा, पाकिस्‍तानी डॉन अखबार ने खोली पोल

Updated on 16-05-2025 02:28 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के नेताओं को झूठ में महारत हासिल है। भारत के हाथों पिटने के बावजूद पाकिस्तान के नेता हालिया सैन्य संघर्ष को अपनी जीत बता रहे हैं। हद तो तब हो गई जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने फेक न्यूज का सहारा लेकर देश की संसद में बयान दे दिया। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने ब्रिटिश अखबार टेलीग्राफ का नाम लेकर संसद में बयान दिया कि इसकी रिपोर्ट में पाकिस्तान की एयरफोर्स को आसमान का निर्विवाद बादशाह बताया है। दिलचस्प बात है कि टेलीग्राफ में ऐसी कोई रिपोर्ट आई ही नहीं है। आइए जानते हैं कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री के इस दावे की सच्चाई क्या है, लेकिन उसके पहले इशाक डार का बयान जान लेते हैं।

पाकिस्तान की संसद में बोलते हुए इशाक डार ने कहा, 'ये मैं नहीं कह रहा, टेलीग्राफ लिखता है कि पाकिस्तान एयरफोर्स ने आसमान में निर्विवाद बादशाहत कायम की है।' उनके इस बयान के बाद संसद में मौजूद सदस्यों ने मेज ठोंककर इसका समर्थन किया। मजेदार बात ये है कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने जिस रिपोर्ट का हवाला देकर पाकिस्तानी वायु सेना की पीठ थपथपाई है, उन्हीं के देश के अखबार ने इसे झूठा करार दिया है।

पाकिस्तानी अखबार ने खोली पोल

सोशल मीडिया पर टेलीग्राफ के बैनर पर एक रिपोर्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें पाकिस्तानी वायुसेना को आसमान का राजा गया है। इसकी शीर्षक है- 'पाकिस्तान एयरफोर्स- द अनडिस्प्यूटेड किंग ऑफ स्काईज।' सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे टेलीग्राफ के फ्रंट पेज की रिपोर्ट बताया जा रहा है, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट डॉन ने इसकी पड़ताल की तो इसे झूठा पाया। डॉन की पड़ताल के अनुसार, यह ब्रिटिश अखबार के प्रामाणिक फ्रंट पेज की नहीं है। इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया है

मजाक बने पाकिस्तानी विदेश मंत्री

पाकिस्तान के कई बड़े नेताओं और अधिकारियों ने इस फेक तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। यहां तक कि इसका उल्लेख करते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने संसद में भी बयान दे दिया। अब सच्चाई सामने आने के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्री का मजाक उड़ रहा है।
भारत के पत्र सूचना कार्यालय (PIB) ने भी इस वायरल तस्वीर की पड़ताल करते हुए इसे गलत और एडिटेड पाया है। पीआईबी फैक्ट चेक में कहा गया है कि वायरल की जा रही तस्वीर एआई से बनाई गई है। डेली टेलीग्राफ ने कभी भी ऐसा कोई लेख नहीं छापा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.