पाकिस्तान की 'फुटबॉल टीम' टूर्नामेंट में खेलने के लिए जापान पहुंची, एयरपोर्ट से ही भगाया गया

Updated on 18-09-2025 01:36 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने मानव तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के सदस्य खुद को पेशेवर फुटबॉलर बताकर गैरकानूनी तरीके से जापान में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जापानी अधिकारियों ने इस धोखाधड़ी का खुलासा किया। इसके बाद 22 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी खुद को खिलाड़ी बता रहे थे।

फुटबॉल की जर्सी में ही कर रहे थे ट्रैवल

एफआईए की रिपोर्ट के अनुसार ये लोग पूरे फुटबॉल की जर्सी में ट्रैवल कर रहे थे। वे पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन से संबंध होने का दावा कर रहे थे। उनके पास विदेश मंत्रालय द्वारा जारी किए गए जाली अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी थे। जापानी अधिकारियों को पूछताछ के दौरान संदेह हुआ। इसके बाद समूह को पाकिस्तान वापस भेज दिया गया। जियो न्यूज ने बताया कि अधिकारी अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर पाए हैं कि ये लोग पाकिस्तानी हवाई अड्डों से बिना किसी रोक-टोक के उड़ान भरने में कैसे सफल रहे।

पहले भी जा चुकी एक टीम

जांचकर्ताओं में सियालकोट के पास पसूर का रहने वाले मलिक वकास का नाम सामने आया है। उसने गोल्डन फुटबॉल ट्रायल नाम से एक फर्जी फुटबॉल क्लब बनाया था। आरोप है कि वकास ने सभी से यात्रा के लिए 40 लाख से 45 लाख रुपये लिए थे। एफआईए ने उसे 15 सितंबर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि वकास जनवरी 2024 में उसने इसी तरह के जाली दस्तावेजों और एक जापानी क्लब बोविस्टा एफसी से फर्जी निमंत्रण का उपयोग करके 17 लोगों को जापान भेजा था। उनमें से कोई भी आदमी वापस नहीं लौटा। इस मामले में FIA के अधिकारियों का कहना है कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि कैसे ये लोग एयरपोर्ट से निकल गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.