पाकिस्तान के फर्जी 'किंग' ने घिसट-घिसटकर मारी फिफ्टी, फिर भी बराबर कर लिया 'किंग कोहली' का मेगा रिकॉर्ड

Updated on 24-11-2025 02:27 PM
रावलपिंडी:पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने धीरे-धीरे फॉर्म में वापसी करने के संकेत दिए हैं। बाबर ने पाकिस्तान में खेली जा रही तीन देशों की टी20 सीरीज में रविवार रात को जिम्बाब्वे के खिलाफ फिफ्टी लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई है। इस सीरीज में तीसरी टीम श्रीलंका है। बाबर ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 52 गेंद में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 74 रन की पारी खेलकर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बाबर आजम अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में विराट कोहली के साथ पहले नंबर पर आ गए हैं। हालांकि 50+ स्कोर के मामले में 3 टी20 इंटरनेशनल शतक लगा चुके बाबर पहले ही विराट कोहली से आगे निकल चुके हैं।

विराट के बराबर, फिर भी उनसे बहुत पीछे बाबर

31 साल के बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल में 38वीं बार फिफ्टी लगाकर विराट कोहली की बराबरी की है। 36 साल के विराट के नाम पर भी 38 फिफ्टी ही टी20 इंटरनेशनल में दर्ज हैं। भले ही बाबर ने विराट की बराबरी कर ली है, लेकिन एक मायने में वे विराट से इस कारनामे को करने में पीछे रहे हैं। बाबर ने 134 मैच की 127वीं पारी में 38वीं फिफ्टी लगाई है, जबकि विराट ने 125 मैच की 117वीं पारी में यह कारनामा दर्ज कर लिया था।

रोहित शर्मा है लिस्ट में तीसरे नंबर पर

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाली लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं। रोहित ने 159 मैच की 151 पारी में 32 फिफ्टी लगाई हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। इसके चलते बाबर आजम अगली बार 50+ स्कोर बनाते ही इस रिकॉर्ड पर पूरी तरह अपना नाम लिख लेंगे।

टॉप-5 में ये दो नाम भी हैं शामिल

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और बाबर आजम के साथी मोहम्मद रिजवान इस लिस्ट में रोहित शर्मा के बाद चौथे नंबर पर हैं। रिजवान ने 106 मैच की 93 पारी में 30 फिफ्टी लगाई हैं। लिस्ट में पांचवां नंबर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर का है, जिन्होंने रिटायरमेंट से पहले 110 मैच की 110 पारी में 28 फिफ्टी स्कोर बनाए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.