पाकिस्तान की कम नहीं हो रही नौटंकी, मेन्यू में बिरयानी नहीं तो डिनर से किया इनकार, दिखाए नखरे

Updated on 31-10-2023 02:37 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्व कप में लगातार 4 हार के बाद दुनियाभर में आलोचनाओं का शिकार हो रही है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस का कहना है कि बाबर सेना ने भारत में नाक कटा दी तो दूसरी ओर टीम की नौटंकी कम नहीं हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो बांग्लादेश से लोहा लेने के लिए कोलकाता पहुंची पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इस वजह से डिनर से इनकार कर दिया, क्योंकि होटल के मेन्यू में बिरयानी नहीं थी।

पाकिस्तान 4 अंकों के साथ तालिका में 7वें स्थान पर है। उसे अगर सम्मानजनक विदाई चाहिए तो यहां से सभी मैच जीतने हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने की गणित थोड़ी उलझी हुई है। इस बीच पड़ोसी एक बार फिर कोलकाता के टीम होटल में अपनी खाने की पसंद को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

स्पोर्ट्स तक के अनुसार, पाकिस्तान के क्रिकेटरों ने होटल में उपलब्ध भोजन के बजाय ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग ऐप से अपना भोजन ऑर्डर करना पसंद किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों ने कोलकाता के प्रसिद्ध रेस्तरां में से एक से बिरयानी, चाप, फिरनी, कबाब और शाही टुकड़ा ऑनलाइन ऑर्डर दिए। हालांकि टीम के मीडिया मैनेजर की ओर से इस बारे में अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

बता दें कि बिरयानी की वजह से ही वसीम अकरम टीम पर भड़के हुए थे। उन्होंने खाने की पसंद को लेकर बाबर सेना को खूब खरी-खरी सुनाई थी।अब टीम 28 अक्टूबर को सिटी ऑफ जॉय पहुंची, जहां उनका स्वागत मीठे दही, विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और पैटीज़ से किया गया। टीम ने सोमवार को एक दिन की छुट्टी ली थी।

मुख्य कोच ग्रांट ब्रैडबर्न ने कहा कि टीम अपने खराब विश्व कप से आहत हैं जहां नीदरलैंड और श्रीलंका पर जीत के बाद भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका से हार मिली है। ब्रैडबर्न ने कहा- हम उस स्थिति में हैं जो हम नहीं चाहते थे। दूसरी ओर, टीम के चीफ सिलेक्टर इंजमाम उल हक ने अपने पद से एक दिन पहले ही इस्तीफा दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.