वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान का ड्रामा, आइसलैंड के बाद अब इस देश ने भी लिए मजे

Updated on 30-01-2026 01:11 PM
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अनिश्चितता ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा कर दी है। पाकिस्तान के टूर्नामेंट से हटने की धमकियों के बीच अब छोटी टीमें मजे लेने लगी हैं। आइसलैंड क्रिकेट के बाद अब युगांडा ने भी आईसीसी (ICC) को टैग करते हुए पाकिस्तान की जगह लेने की खुली पेशकश कर दी है।

युगांडा का बोल्ड अंदाज

आइसलैंड क्रिकेट के मजाकिया ट्वीट के बाद अब युगांडा क्रिकेट ने भी इस बहती गंगा में हाथ धो लिए हैं। युगांडा ने आईसीसी को संबोधित करते हुए लिखा 'डीयर आईसीसी, अगर टी20 वर्ल्ड कप में कोई सीट खाली होती है, तो युगांडा तैयार है, पैक और पैडेड। हमारे पासपोर्ट तैयार (गर्म) हैं। न तो हमारे बेकर्स ओवन छोड़कर भागेंगे और न ही हमारे जहाज यू-टर्न लेंगे। गर्मी, शोर और दबाव? हम अपनी शानदार किट के साथ इसका सामना करने आएंगे।' युगांडा का यह ट्वीट सीधे तौर पर पाकिस्तान की टालमटोल वाली राजनीति पर एक करारा कटाक्ष माना जा रहा है।

आइसलैंड क्रिकेट का लॉजिस्टिक तंज

इससे पहले आइसलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। उन्होंने पाकिस्तान के हटने की स्थिति में अपनी तैयारी का रोडमैप पेश करते हुए लिखा कि यदि पाकिस्तान 2 फरवरी को हटने का फैसला करता है, तो वे तुरंत उड़ान भरने को तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी जोड़ा कि 7 फरवरी तक कोलंबो पहुंचना एक लॉजिस्टिक नाइटमेयर है और उनका ओपनिंग बल्लेबाज अनिद्रा का शिकार है।

आखिर क्यों फंसा है पाकिस्तान का पेंच?

पाकिस्तान की नाराजगी की मुख्य वजह आईसीसी का वह फैसला है जिसमें सुरक्षा कारणों से भारत आने से इनकार करने वाले बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है। पाकिस्तान इस फैसले का विरोध कर रहा है। पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की है और खबर है कि शुक्रवार या अगले सोमवार तक पाकिस्तान अपनी भागीदारी पर अंतिम फैसला सुना सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.