पाकिस्‍तान के कार्यवाहक पीएम बोले, सऊदी अरब 5 सालों में निवेश करेगा 25 अरब डॉलर, रियाद ने साधी चुप्‍पी

Updated on 05-09-2023 02:10 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान इस समय बेहद ही बुरे दौर से गुजर रहा है। हर चीज के दामों में तेजी से इजाफा हुआ है और महंगाई आसमान छू रही है। इस स्थिति के बीच ही पाकिस्‍तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकर ने सऊदी अरब को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्‍होंने कहा है कि अगले पांच सालों के अंदर सऊदी अरब पाकिस्‍तान में 25 अरब डॉलर का निवेश करेगा। उनका कहना है कि देश के अलग-अलग सेक्‍टर्स में यह निवेश किया जाएगा। साथ ही सरकार निजीकरण की प्रक्रिया को फिर से शुरू करेगी।

एफडीआई के तहत होगा निवेश
जुलाई में अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की तरफ से पाकिस्‍तान के लिए तीन अरब डॉलर बिलियन डॉलर के ऋण कार्यक्रम की मंजूरी दी गई थी। इसके बाद एक कार्यवाहक सरकार के तहत आर्थिक सुधार को एक मुश्किल रास्‍ते पर चलाया जा रहा है। काकर ने अपने आधिकारिक आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सऊदी अरब का निवेश खनन, कृषि और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में होगा। यह निवेश पाकिस्तान में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को बढ़ाने के लिए की जा रही कोशिशों का एक हिस्‍सा होगा।

सऊदी अरब ने नहीं दी प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री काकर के बयान पर सऊदी अरब सरकार ने चुप्‍पी साधी हुई है। न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स की मानें तो उसके अनुरोध पर सऊदी सरकार की तरफ से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अगर इस निवेश की पुष्टि हो जाती है तो यह अब तक सबसे बड़ा निवेश होगा जो सऊदी की तरफ से पाकिस्‍तान में किया जाएगा। सऊदी अरब, पाकिस्‍तान का लंबे समय से सहयोगी रहा है। देश भुगतान संतुलन संकट से निपट रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अपनी व्यापार घाटे और अंतरराष्‍ट्रीय कर्जों का भुगतान करने के लिए पाकिस्‍तान को अरबों डॉलर के विदेशी मुद्रा की जरूरत है।

कहां पर करेगा निवेश?
पीएम काकर ने यह नहीं बताया कि रियाद किस परियोजनाओं में निवेश करना चाहता है। लेकिन पिछले महीने बैरिक गोल्ड कॉर्प ने कहा था कि वह पाकिस्तान की रेको डिक सोने और तांबे की खान में अपनी भागीदारी के लिए सऊदी अरब के वेल्‍थ फंड को शामिल करने के लिए तैयार है। काकर ने कहा कि पाकिस्तान के अनछुए खनिज भंडार का अनुमानित मूल्य करीब छह अरब डॉलर है। बैरिक रेको डिक खान को दुनिया के सबसे बड़ा अविकसित तांबा-सोना क्षेत्रों में से एक माना जाता है। इस खान में कंपनी की 50 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि बाकी का 50 फीसदी की हिस्‍सेदारी पाकिस्‍तान और बलूचिस्तान की प्रांतीय सरकार के पास है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.