नहीं सुधरेंगे पाकिस्तानी, हमारे शमी की सफलता को धर्म से जोड़ PM मोदी और भारत पर उगला नफरत का जहर

Updated on 03-11-2023 02:40 PM
नई दिल्ली: मोहम्मद शमी की बेहतरीन गेंदबाजी से आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया ने लगातार 7वीं जीत हासिल की। भारतीय टीम ने श्रीलंका को 302 रनों के बड़े अंतर से हराया और आधिकारिक रूप से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए शमी ने 5 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। शमी के इस दमदार खेल से पूरे देश में खुशी की लहर है, लेकिन पड़ोसी आवाम के लोग शमी की इस सफलता को नहीं पचा पा रहे हैं और इसे धर्म के साथ जोड़कर भारत और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जगह उगलने का काम कर रहे हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर सैफ नाम के एक यूजर ने शमी की वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'मोहम्मद शमी पांच विकेट लेने के बाद सजदा करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने तुरंत खुद को रोक लिया, क्योंकि जिस देश के लिए वह खेलते हैं वहां के फैंस में इस्लामोफिया है। यह मोदी के अधीन आज के भारत का सटीक प्रतिनिधित्व करता है।'

सैफ के इस ट्वीट को पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने री-ट्वीट कर लिखा, 'प्राउड मोमेंट मोहम्मद शमी' हालांकि सैफ ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें कहीं से भी ऐसा नहीं लग रहा है कि वह सजदा करने के लिए घुटने पर बैठे हैं। शमी जश्न मनाते हुए नीचे बैठे थे, जिसके बाद बाकी के खिलाड़ी भी उनके पास आ गए। इसके अलावा शमी को कभी नहीं देखा गया है कि उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर मैच के दौरान कभी सजदा किया है।

ऐसे में सैफ ने जो वीडियो शेयर किया है इससे साफ पता चलता है कि उनके मन में भारत के प्रति कितनी नफरत है और उस नफरत को वह धर्म का चोंगा पहनाकर सही साबित करने की कोशिश कर रहे हैं।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि शमी को लेकर जो ट्वीट किया गया और फवाद चौधरी ने उसका जिस तरह से समर्थन करते हुए री-ट्वीट किया उसके क्या मायने हैं। क्या इस्लाम के प्रति भारत और पीएम मोदी की छवि करने करने की यह साजिश नहीं है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और यहां सभी धर्म के लोगों को अपने हिसाब अपने मजहब को मानने की आजादी है।

यही कारण है कि सैफ और फवाद चौधरी शायद यह भूल गए कि पूरे पाकिस्तान की जितनी जनसंख्या है उससे कही अधिक मुस्लिम समुदाय के लोग हंसी खुशी से भारत में रहते हैं। भारत को मोहम्मद शमी पर गर्व है और रहेगा, लेकिन पाकिस्तान के लोग उनकी सफलता को धर्म के साथ जोड़कर आग उगलने से बाज नहीं आएंगे।

मोहम्मद शमी के साथ सिराज भी चमके

सिर्फ मोहम्मद शमी ही, नहीं टीम इंडिया की इस जीत में सिराज ने भी गदर मचाया है। सिराज ने सात गेंद के भीतर श्रीलंका के तीन विकेट को धराशाई कर दिया। मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी शमी और सिराज की जमकर तारीफ की और उन्हें जीत का हीरो बताया।

टीम इंडिया में कभी भी किसी भी आधार कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। यही कारण है कि देश को सभी खिलाड़ियों पर नाज है। चाहे वह किसी भी मजहब हो लेकिन पाकिस्तान को इसकी आड़ में नफरत फैलाने से बाज आना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.