भीख का कटोरा बाहर फेंक दो पाकिस्तानियों... आर्मी चीफ मुनीर बोले- हमारे साथ अल्लाह, कोई नहीं रोक सकता तरक्की!

Updated on 25-07-2023 02:57 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने विदेशी ऋणों पर निर्भरता खत्म करने के लिए मुल्क की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'सभी पाकिस्तानियों को भीख का कटोरा बाहर फेंक देना चाहिए।' मुनीर ने सोमवार को खानेवाल मॉडल एग्रीकल्चर फार्म के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमने यह फैसला लिया है कि जब तक पाकिस्तान मौजूदा संकट से बाहर नहीं निकल जाता, सेना आराम से नहीं बैठेगी।

जियो न्यूज की खबर के अनुसार पाक आर्मी चीफ ने कहा, 'पाकिस्तान एक प्रतिभाशाली देश है। सभी पाकिस्तानियों को भिखारी का कटोरा बाहर फेंक देना चाहिए।' उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के ऊपर अल्लाह का आशीर्वाद है। दुनिया की कोई भी ताकत देश की तरक्की को रोक नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और अर्थव्यवस्था एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और एक-दूसरे के लिए अपरिहार्य हैं। अक्सर पाकिस्तान के सेना प्रमुख को खुद कर्ज के लिए सऊदी अरब और यूएई के चक्कर लगाते देखा जा चुका है।

अमेरिकी जनरल से मिले मुनीर

पाकिस्तान और अमेरिका सोमवार को रक्षा सहित अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर सहमत हुए। यह सहमति अमेरिका के शीर्ष जनरल और पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल असीम मुनीर के बीच हुई बैठक में बनी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अमेरिकी मध्य कमान के प्रमुख जनरल माइकल एरिक कुरिल्ला ने पाकिस्तानी सेना के अध्यक्ष जनरल मुनीर के साथ बैठक की।


क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद पर बात

बयान के मुताबिक, दोनों सैन्य अधिकारियों ने आपसी हित, क्षेत्रीय सुरक्षा और पाकिस्तान और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग पर चर्चा की। इसमें कहा गया, 'मेहमान सैन्य अधिकारी ने पाकिस्तानी सेना की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सफलता और पाकिस्तान की क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाने के लिए लगातार की जा रही कोशिश को स्वीकार किया और उसकी प्रशंसा की।' इसके मुताबिक, दोनों पक्षों ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की इच्छा दोहराई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.