अभिषेक शर्मा से बच के रहना पाकिस्तानी! युवी के चेले ने पहले ही मैच में बना दिया रोहित शर्मा जैसा रिकॉर्ड

Updated on 11-09-2025 02:16 PM
दुबई: भारत और यूएई के बीच एशिया कप 2025 का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने बड़ी ही आसानी के साथ जीत लिया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में उसी तरह प्रदर्शन किया जैसे कि एक वर्ल्ड चैंपियन टीम को शोभा देता है। भारत ने इस मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया, लेकिन इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है जिसे देखकर पाकिस्तानी टीम में उनका खौफ बन गया है। आइए इस खार रिकॉर्ड के बारे में आपको बताते हैं।

अभिषेक शर्मा का कारनामा

टीम इंडिया इस मैच में जब रनचेज करने के लिए मैदान पर उतरी को किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि भारतीय टीम सिर्फ 4.3 में ही इस मुकाबले को जीत लेगी। भारतीय टीम ऐसा करने में सफल हो सकी इसके पीछे सबसे बड़ा रोल था अभिषेक शर्मा का जिन्होंने सिर्फ 16 गेंदों पर 30 रनों की तेज पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के भी जड़े और एक खास लिस्ट में शामिल हो गए। इस लिस्ट में टीम इंडिया का पूर्व टी20 कप्तान रोहित शर्मा का भी नाम शामिल है।
यह खास रिकॉर्ड है किसी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने का है। दरअसल अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए पारी की शुरुआत की और उन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर हैदर अली को झन्नाटेदार छक्का जड़ा और लिस्ट में शामिल हो गए। इस खास लिस्ट में भारत की ओर से रोहित शर्मा के अलावा संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल का नाम है। अब युवराज सिंह के जेले कहे जाने वाले फीयरलेस बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी ऐसा कर दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.