पाकिस्तानियों को अब बिना सिक्योरिटी क्लीयरेंस बांग्लादेश में एंट्री:भारतीयों को वीजा देने में कटौती

Updated on 07-12-2024 01:06 PM

पाकिस्तानी नागरिक अब बिना सिक्योरिटी क्लीयरेंस के भी बांग्लादेश में एंट्री कर सकेंगे। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा अप्लाई करने से पहले सिक्योरिटी क्लीयरेंस की शर्त को खत्म कर दिया है। लोकल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के गृह मंत्रालय के सिक्योरिटी सर्विसेज डिवीजन (SSD) ने विदेश मंत्रालय को इस बारे में जानकारी दी।

पाकिस्तानी नागरिकों को साल 2019 से बांग्लादेशी वीजा अप्लाई करने से पहले SSD से नॉन ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना जरूरी था। वहीं भारतीय नागरिकों को बांग्लादेश का वीजा देने में कटौती की जा रही है। ढाका ने इसे लेकर बांग्लादेश के कोलकाता मिशन को आदेश भेजा है।

भारत समझ जाएगा बांग्लादेश से रिश्ते कैसे आगे बढ़ाएं

बांग्लादेश और भारत के रिश्तों में तल्खी लगातार बढ़ती जा रही है। बांग्लादेश के फॉरेन एडवाइजर तौहीद हुसैन ने भी इस बदलाव को स्वीकार किया। उन्होंने कहा-

QuoteImage

5 अगस्त के बाद भारत के साथ संबंधों में बदलाव आया है और यह हकीकत है। मेरा मानना ​​है कि भारत यह समझ जाएगा कि बदले हुए हालात में बांग्लादेश के साथ रिश्तों को कैसे आगे बढ़ाया जाए।

QuoteImage

मोहम्मद युनूस की सरकार लगातार पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रही है। पिछले महीने ही पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सीधे समुद्री संपर्क की शुरुआत हुई थी। तब पाकिस्तान के कराची से एक कार्गो शिप बंगाल की खाड़ी होते हुए बांग्लादेश के चटगांव पोर्ट पर पहुंचा था।

बांग्लादेशी कमीशन में तोड़फोड़ मामले में 7 गिरफ्तार

गुरुवार को युनूस सरकार ने कोलकाता और त्रिपुरा से अपने 2 डिप्लोमैट्स को वापस बुला लिया है। यह कार्यवाही 2 दिसंबर को अगरतला में बांग्लादेशी डिप्टी हाई कमीशन में तोड़-फोड़ के घटना की वजह से की गई है।

दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच बांग्लादेश सरकार ने भारतीय डिप्लोमैट को तलब भी किया था। त्रिपुरा पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और बांग्लादेश मिशन में तोड़फोड़ की घटना में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

BSF की फायरिंग में बांग्लादेशी गौ तस्कर की मौत 

दोनों देशों में जारी तनाव के बीच उत्तरी बांग्लादेश के पंचगढ़ जिले की बॉर्डर पर BSF की फायरिंग में एक बांग्लादेशी तस्कर मारा गया। BSF ने फ्लैग मीटिंग के जरिए शव BGB को सौंप दिया। BSF का कहना है कि कुछ तस्कर अवैध तरीके से भारत से गायों को लेकर बॉर्डर पार कर रहे थे। इसी दौरान उनसे झड़प में गोली चलाई गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.