खिलाड़ी के हाथ में दिखी पर्ची पर पाकिस्तान के दिग्गजों ने किया भद्दा कमेंट

Updated on 19-10-2022 06:07 PM

ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत दमदार अंदाज में हुई है, क्योंकि शुरुआत के दो दिनों में दो बड़े उलटफेर देखने को मिले थे, लेकिन इस बीच एक विवाद भी सामने आया है, जिसमें स्कॉटलैंड के एक खिलाड़ी को हाथ में पर्चा लिए मैदान पर देखा गया, जब वह गेंदबाजी कर रहा था। ये वाकया स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के बीच हुए मैच के दौरान देखने को मिला। इसी पर पाकिस्तान के दो लीजेंड खिलाड़ियों ने भद्दे कमेंट किए, जिसके लिए उनकी निंदा की जा रही है। 

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे दिन स्कॉटलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को 42 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। इस मैच में स्कॉटलैंड के लिए स्पिनर मार्क वॉट हीरो थे, जिन्होंने 12 रन देकर 3 विकेट लिए थे, लेकिन हैरान करने वाली बात ये थी कि वे मैच के दौरान अपनी जेब में एक पर्चा लेकर घूम रहे थे, जिस पर शायद उन्होंने अपना प्लान लिखा हुआ था। या फिर टीम के कोचिंग स्टाफ की तरफ से उनको खास तरह के निर्देश इस पर्ची में लिखे हुए मिले होंगे। 

इस पर्ची पर लिखा था कि किस गेंदबाज के खिलाफ कैसी गेंद फेंकनी है। इसी पर्चा को लिए मार्क वॉट की तस्वीरें सोशल मीडिया काफी वायरल हुईं और पाकिस्तान के एक स्पोर्ट्स चैनल पर ये मुद्दा भी उठाया गया। उस दौरान पैनल का हिस्सा पाकिस्तान के लीजेंड बॉलर वसीम अकरम, वकार युनूस, मिस्बाह उल हक और शोएब मलिक थे। इसी दौरान वसीम अकरम और वकार यूनस ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके लिए उनकी आलोचना हो रही है, क्योंकि ऑन एयर उन्होंने भद्दे कमेंट किए।  

चर्चा की शुरुआत में ही वसीम अकरम ने स्कॉटलैंड के प्लेयर का मजाक उड़ाया और कहा, "मुझे लगा इसकी मां ने कहा है कि एक किलो बर्फ और तीन नींबू लेकर आना। ये डकवर्थ लुईस का कैलकुलेशन तो नहीं है।" बीच में टोकते हुए मिस्बाह उल हक ने कहा कि अगर सीरियसली बात करें तो यह बल्लेबाजों के लिए मैचअप है, जिसमें शायद यह लिखा हुआ है कि किस बल्लेबाज को कौन सी गेंद फेंकनी है। इस पर वसीम बोले कि क बॉलर के तौर पर मुझे किसी पर्ची की जरूरत तो नहीं है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.