पाकिस्तानी स्पिनर अबरार ने किया प्रैक्टिस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले हो सकते हैं फिट

Updated on 02-01-2024 02:40 PM

पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले फिट हो सकते हैं। चोट की वजह से पहले दो टेस्ट से बाहर रहे अबरार अहमद ने सोमवार को सिडनी में प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक, अबरार अहमद ने 1 जनवरी को पाकिस्तान के ट्रेनिंग सेशन के दौरान नेट्स में बिना किसी परेशानी के काफी समय तक गेंदबाजी की, लेकिन जिस तरह की उनकी चोट है, यह कहना मुश्किल है कि वह तीसरे टेस्ट में भाग ले पाएंगे या नहीं।

अबरार के लिए जोखिम नहीं लेना चाहेगी पाकिस्तान टीम
रिपोर्ट में कहा गया है कि अबरार के दाहिने पैर की नस दब गई है और उसकी मांसपेशियां कमजोर है, जिसके कारण उन्हें दिक्कत हो रही है। इलाज के दौरान उन्हें इंजेक्शन भी दिए गए। यदि ट्रेनिंग सेशन के बाद उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती है तो तीसरे टेस्ट में वह टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

अगर वह फिटनेस हासिल नहीं कर पाते हैं तो पाकिस्तान टीम उन्हें जोखिम में नहीं डालेगी, क्योंकि वह न्यूजीलैंड दौरे पर पांच टी-20 मैचों की सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हैं। उनकी जगह तीसरे टेस्ट में स्पिनर साजिद को खिलाया जा सकता है। पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी में खेलना है।

प्रैक्टिस मैच में अबरार हो गए थे चोटिल
अबरार ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें मैच के तीसरे दिन दाहिने पैर में चोट लग गई थी। इस मैच में उन्होंने कुल 27 ओवर फेंके और मार्कस हैरिस का विकेट लेते हुए 80 रन दिए थे। जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में वह नहीं खेल पाए।

पाकिस्तान सीरीज में 2-0 से पीछे
तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान 2-0 से पीछे है। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 360 रन से रहा था। वहीं बॉक्सिंग डे पर मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 79 से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के साथ ही सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.