अफगानों पर पाकिस्‍तानी चाल फेल, टीटीपी को लेकर नहीं झुका तालिबान, याद दिलाई सुपरपावर अमेरिका की 'हार'

Updated on 06-11-2023 01:23 PM
काबुल: अफगान‍िस्‍तान के करीब 17 लाख शरणार्थियों को जबरन निकाल रहे पाकिस्‍तान की यह नापाक चाल फेल हो गई है। तालिबानी व‍िदेश मंत्री आमिर खान मुत्‍ताकी ने कहा कि पाकिस्‍तान ने इस भयानक ठंड में अफगान शरणार्थियों को देश से जबरन निकाला है ताकि तालिबानी नेतृत्‍व पर अपनी मांगों को मानने के लिए दबाव डाला जा सके। उन्‍होंने कहा कि गुआंतनामो बे जेल, सुपरपावर अमेरिका समेत तमाम दबाओं का सामना करने के लिए तालिबानी नेतृत्‍व हमेशा पूरी तरह से तैयार रहा है। माना जा रहा है कि इस बयान के जरिए तालिबान ने साफ कर दिया है कि वह पाकिस्‍तानी नेतृत्‍व के आगे नहीं झुकेगा।

मुत्‍ताकी ने एक इंटरव्‍यू में कहा कि पाकिस्‍तान ने अफगान शरणार्थियों को निकालने का यह कदम इसलिए उठाया है ताकि अपने दो उद्देश्‍यों को पूरा किया जा सके। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान के इन दोनों उद्देश्‍यों का अफगान सरकार से कोई संबंध नहीं है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान का पहला मकसद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्‍तान या टीटीपी है जो पाकिस्‍तान का आतंरिक मामला है। यही नहीं यह विवाद अफगान‍िस्‍तान में तालिबानी शासन के आने से पहले ही बना हुआ है। बता दें कि टीटीपी आतंकी पाकिस्‍तानी सेना पर जमकर खूनी हमले कर रहे हैं। अब तक सैकड़ों पाकिस्‍तानी सैनिकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। पिछले दिनों तो पाकिस्‍तान के एक जिले पर टीटीपी के आतंकियों ने कब्‍जा कर लिया था।

तालिबान ने पाकिस्‍तान को दिलाई अमेर‍िका की याद


तालिबानी व‍िदेश मंत्री ने कहा कि दूसरा मकसद यह है कि पाकिस्‍तान चाहता है कि डूरंड लाइन को दोनों देशों के बीच एक आपसी सहमति से सीमा मान लिया जाए। मुत्‍ताकी ने कहा कि यह मुद्दा अफगानिस्‍तान की किसी भी सरकार के नियंत्रण में नहीं है। उन्‍होंने कहा कि डूरंड लाइन का सरोकार पूरी अफगान जनसंख्‍या से है। दरअसल, अंग्रेजो के समय अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान को बांटने के लिए बनाई गई डूरंड लाइन को कोई भी अफगान सरकार और वहां की जनता नहीं मानती है।

इससे पहले अशरफ गनी सरकार ने भी डूरंड लाइन को मान्‍यता नहीं दी थी और उसी के रास्‍ते पर तालिबान सरकार भी है। अफगानों का दशकों से दावा है कि पाकिस्‍तान का पेशावर शहर और कबायली इलाका अफगानिस्‍तान का अभिन्‍न हिस्‍सा है। इसको लेकर अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान की सेनाओं के बीच अक्‍सर झड़प होती रही है। अफगानों ने पाकिस्‍तान के सीमा पर बाड़ लगाने को भी रोक दिया था। मुत्‍ताकी ने कहा कि यह पाकिस्‍तान की नासमझी है कि शरणार्थियों को निकालने जैसी हरकत तालिबान को झुका पाएगी। उन्‍होंने कहा कि तालिबानी नेतृत्‍व हर तरह की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है फिर चाहे वह गुआंतनामो बे हो या फिर अमेरिकी सैन्‍य ताकत। तालिबान किसी दबाव के आगे नहीं झुकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.