पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने की बॉल टेंपरिंग, तो सिकंदर रजा ने तुरंत झाड़ लिया पल्ला, दुनिया के सामने हुई बेइज्जती

Updated on 30-03-2026 11:30 AM
लाहौर: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में हुए बॉल टेंपरिंग विवाद में अब एक नया मोड़ आ गया है। लाहौर कलंदर्स के अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और खुद को इस विवाद से पूरी तरह अलग बताया है। उन्होंने पाकिस्तान खिलाड़ियों की ये गंदी हरकत से अपना पल्ला झाड़ लिया है।

सिकंदर रजा का बड़ा बयान

कराची किंग्स के खिलाफ मैच में लगी 5 रनों की पेनल्टी के बाद सिकंदर रजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि उन्होंने गेंद की स्थिति के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है। रजा ने कहा, 'मैं केवल अपने बारे में बोल सकता हूं। मेरी तरफ से गेंद की स्थिति बदलने की कोई कोशिश नहीं की गई। अंपायरों ने हमें प्रक्रिया के दौरान एक तरफ हटने को कहा था।'

ड्यू और स्लीव्स का कनेक्शन

रजा ने बताया कि वे लॉन्ग-ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे जहां काफी ओस थी। उन्होंने स्वीकार किया कि अंपायरों ने गेंद को शर्ट के अंदर सुखाने से मना किया था, इसलिए वे अपनी स्लीव्स का इस्तेमाल कर रहे थे। रजा ने राहत की सांस लेते हुए यह भी पुष्टि की कि उन्हें किसी भी आधिकारिक जांच या पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है, जिसका मतलब है कि वे इस मामले में सुरक्षित हैं।

मैच का नतीजा और विवाद का असर

गद्दाफी स्टेडियम में हुए इस मैच के आखिरी ओवर में जब कराची को 14 रनों की जरूरत थी, तब अंपायरों शाहिद सैकत और फैसल अफरीदी ने गेंद की जांच की और उसे छेडछाड़ की हुई पाया। इसके बाद लाहौर पर 5 रनों की पेनल्टी लगी। जिसके कारण बाद में कराची को 6 गेंदों में मात्र 9 रन चाहिए थे। अंत में अब्बास अफरीदी ने लगातार बाउंड्री लगाकर कराची किंग्स को 4 विकेट से जीत दिला दी।

अंपायरों पर छोड़ा जवाब

रजा ने जोर देकर कहा कि इस विवाद के पीछे का असली कारण अंपायर ही बेहतर बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कोई पुख्ता सबूत या किसी विशेष खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आता, तब तक इतना बड़ा फैसला लेना एक गंभीर बात है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नई दिल्ली: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 आखिरी टूर्नामेंट होने वाला है। स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 की भिड़ंत से पहले रोनाल्डो…
 06 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पांच बार की चैंपियन ब्राजील पर नॉर्वे की 2-1 की ऐतिहासिक जीत के बाद, सोशल मीडिया पर स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड के एक…
 06 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। पहला मुकाबला बारिश के चलते नतीजे तक नहीं पहुंच पाया था। फिर…
 06 July 2026
नई दिल्ली: हर पीढ़ी में एक ऐसा खिलाड़ी आता है जिसके लिए फैंस की दीवानगी आसमान छू जाती है। इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के दिग्गज डेविड बेकहम की फीमेल फैन…
 04 July 2026
नई दिल्ली: कोलंबिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अजेय रिकॉर्ड को राउंड ऑफ 32 में भी बरकरार रखा है। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कैनसस सिटी स्टेडियम…
 04 July 2026
नई दिल्ली: इंडिया ए के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन दुर्भाग्यशाली रहे और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना 10वां शतक लगाने से महज 6 रन…
 04 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 यानी कि प्री-क्वार्टर फाइनल के एक बेहद हाई-वोल्टेज मुकाबले में FIFA ने अचानक बड़ा बदलाव किया है। मेजबान मेक्सिको और…
 04 July 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार कीशाम 7 बजे से…
 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
Advt.