एक ओवर में 6 छक्के खाने वाले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास, टीम इंडिया को खूब किया था परेशान

Updated on 16-08-2023 02:54 PM
पाकिस्तान: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने अपने देश के लिए 15 साल के करियर को समाप्त करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। हालांकि, वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। वहाब हाल के दिनों में राजनीति में शामिल हुए हैं, उन्हें इस साल जनवरी में पंजाब प्रांत का कार्यवाहक खेल मंत्री बनाया गया था। इसी साल पाकिस्तान सुपर लीग के प्रदर्शनी मैच में 38 साल के वहाब रियाज को इफ्तिखार अहमद ने ओवर में 6 छक्के मारे थे।

वहाब रियाज ने क्या कहा?

वहाब रियाज संन्यास की घोषणा बयान जारी करके किया। इसमें उन्होंने कहा- मैं पिछले दो वर्षों से अपनी संन्यास योजनाओं के बारे में बोलता रहा हूं, कि 2023 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का मेरा लक्ष्य है। मैं अब पहले से कहीं अधिक सहज महसूस करता हूं कि मैंने अपने देश और राष्ट्रीय टीम की पूरी सेवा की है। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना सम्मान और सौभाग्य की बात रही है। इसके साथ ही मैं फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एक नए शुरुआत के लिए रोमांचित हूं, जहां मुझे दुनिया की कुछ दर्शकों का मनोरंजन करने और प्रेरित करने की उम्मीद है।'

कैसा रहा इंटरनेशनल करियर

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने 2008 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया था। अपने करियर में उन्होंने 27 टेस्ट, 91 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। 2020 में उन्हें आखिरी बार पाकिस्तान के लिए टी20 में खेलने का मौका मिला था। टेस्ट में उनके नाम 83, वनडे में 120 और टी20 में 34 विकेट हैं। बल्ले से भी वहाब ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 1200 रन बनाए हैं।

भारत के खिलाफ बेस्ट प्रदर्शन

वहाब रियाज का वनडे में बेस्ट प्रदर्शन भारत के खिलाफ ही रहा है। 2011 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने 46 रन देकर भारत के 5 विकेट लिए ते। इसमें वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, युवराज सिंह और एमएस धोनी जैसे बड़े नाम शामिल थे। उस टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे युवी को तो वहाब ने पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया था। इसके साथ ही 2015 वर्ल्ड कप में शेन वॉटसन के खिलाफ उनके स्पेल को क्रिकेट के सबसे बेहतरीन स्पेल में गिना जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.