पाकिस्तानी सेना कमजोर है, भारत से युद्ध नहीं लड़ सकती, बाजवा मुझसे ये कहते थे... इमरान ने किया नया धमाका!

Updated on 21-06-2023 07:44 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पिछले साल सत्ता से बाहर होने के बाद से खुलकर सेना का विरोध कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा उनका सबसे बड़ा टारगेट हैं। इमरान ने एक हालिया इंटरव्यू में बाजवा को लेकर एक बार फिर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अटलांटिक काउंसिल के साथ एक इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा कि बाजवा 'अक्सर' उन्हें बताते थे कि सेना भारत के साथ युद्ध के लिए 'तैयार' नहीं है। उन्होंने दावा किया कि वास्तव में भारत के साथ शांति का एक रास्ता था और पाकिस्तानी सेना प्रमुख इसके समर्थन में थे।


रिपोर्ट के अनुसार इमरान ने कहा कि भारत के साथ व्यापारिक संबंध सुधारना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित पाकिस्तान यात्रा से पहले उठाए जाने वाले कदमों में से एक था। हालांकि 5 अगस्त 2019 को जब भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म किया तो इमरान खान की सरकार ने व्यापार पूरी तरह रोक दिया। फौज के साथ अपने संबंधों पर इमरान ने कहा, 'मुझे पता था कि मुझे सेना के साथ मिलकर काम करना है और शुरुआत में चीजें अच्छी चलीं भीं लेकिन दिक्कत तब शुरू हुई जब मैंने उन्हें (बाजवा) को विस्तार दे दिया। वह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी।'

'मैंने धोखा नहीं दिया, बाजवा ने बदला पाला'

इमरान ने आगे कहा, 'विस्तार के बाद के जनरल बाजवा बिल्कुल अलग थे। मैं कानून का शासन चाहता था और मैंने महसूस किया कि जब तब बाजवा न चाहें मैं कुछ भी नहीं कर सकता था क्योंकि एनएबी उनके नियंत्रण में था। मैं पावरफुल लोगों को कानून के शासन के तहत नहीं ला सका क्योंकि बाजवा पहले ही उनसे सौदेबाजी कर रहे थे। मैं असहाय हो चुका था।' इमरान ने आगे बताया, 'हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता अर्थव्यवस्था थी क्योंकि हमने दो साल कोविड में बिताए और पूरी दुनिया कोविड-19 के असर से जूझ रही थी। हमने बीते 17 वर्षों में सबसे अच्छा आर्थिक प्रदर्शन किया। लेकिन एक मौके पर आकर जनरल बाजवा ने पाला बदलने का फैसला कर लिया। मैंने उन्हें धोखा नहीं दिया बल्कि उन्होंने दूसरे पाले में जाने का फैसला किया।'

'मैंने संबंध सुधारने की बहुत कोशिश की'

भारत के साथ संबंधों पर इमरान ने कहा, 'मैं सैन्य कार्रवाई से मुद्दों को सुलझाने में विश्वास नहीं करता हूं। मैं युद्ध और हथियारों के इस्तेमाल के सख्त खिलाफ हूं। भारत ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दिया, ऐसे में आप पाकिस्तान से क्या उम्मीद करते हैं। हालांकि उससे पहले मैंने संबंधों को सुधारने की पूरी कोशिश की। मेरा पहला बयान था कि 'आप हमारी तरफ एक कदम बढ़ाएंगे, हम आपकी तरफ दो बढ़ाएंगे।' मैंने हर कोशिश की लेकिन मेरा रास्ता बंद हो गया।'

'बाजवा का बयान मूर्खतापूर्ण था'

इमरान से सवाल किया गया कि, जनरल बाजवा ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि उन्होंने कुछ पत्रकारों को निजी तौर पर बताया था कि भारत के आगे पाकिस्तान की सेना कमजोर पड़ चुकी है, टैंक जंग खा रहे हैं, देश के पास सेना को देने के लिए तेल नहीं है, पाकिस्तान के लिए भारत के साथ शांति अनिवार्य हो चुकी है क्योंकि वह अब सक्षम नहीं है, क्या सेना प्रमुख की तरफ से ऐसी सूचनाएं कभी आप तक पहुंचीं? इमरान ने कहा कि एक सेना प्रमुख के लिए इस तरह के बयान देना 'मूर्खतापूर्ण' है। वह अक्सर मुझसे ये बातें करते रहते थे लेकिन इस तरह की बातों को सीक्रेट रखना चाहिए। ये सब बातें पत्रकारों से कौन करता है?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.