रोमांचक मैच में जीता पाकिस्तान, 83 रन बनाने में भी नानी याद आ गई, आखिरी दम तक लड़ा श्रीलंका

Updated on 20-07-2023 02:08 PM
गॉल: पाकिस्तान ने आखिरकार श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट जीत ही लिया। मैच के आखिरी दिन मेहमान टीम को जीत के लिए 83 रन बनाने थे और उसके सात विकेट बाकी थे। वैसे तो ये एक आसान टारगेट लग रहा था, लेकिन श्रीलंका ने भी हार नहीं मानी और पाकिस्तान के छह विकेट गिरा दिए, लेकिन 131 रन का लक्ष्य कितनी देर तक बच पाता। इस तरह चार विकेट की जीत के साथ पाकिस्तान ने दो मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की अजेय लीड बना ली है। अब श्रृंखला का दूसरा और आखिरी मुकाबला कोलंबो में 24 जुलाई यानी सोमवार से खेला जाएगा। इस तरह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल 2023-2024 में पाकिस्तान ने अपना खाता खोल लिया अब उसके 12 अंक है।

रोमांचक हो गया था मैच
मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 312 रन टांगे थे। जवाब में पाकिस्तान ने सऊद शकील (208) के रिकॉर्ड दोहरे शतक के बूते 461 रन बना डाले। ऐसे में पहली पारी में 149 रन से पिछड़ने वाले श्रीलंका को पाकिस्तानी स्पिनर्स अबरार अहमद (3/68) और नोमान अली (3/75) ने 279 रन पर समेट दिया। पहली पारी में शतक जड़ने वाले धनंजय डीसिल्वा (82) अकेले संघर्ष करते रहे। पाकिस्तान को 131 रन का लक्ष्य मिला। मगर टर्न लेती पिच पर दिन का खेल खत्म होने तक उसके भी 48 रन पर तीन विकेट गिर गए। आखिरी दिन मैच रोमांचक होने की उम्मीद थी, लेकिन शायद श्रीलंकाई गेंदबाजों के पास बचाने के लिए रन पर्याप्त नहीं थे।

डबल सेंचुरियन सऊद प्लेयर ऑफ द मैच
पाकिस्तान की इस जीत में सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक 50 रन बनाकर नाबाद रहे। जीत के लिए 131 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने आखिरी दिन के पहले ही सेशन में 24 रन पर कप्तान बाबर आजम सहित तीन और विकेट खो दिए थे। मगर सरफराज अहमद का विकेट गंवाने के बाद क्रीज पर आए नए बल्लेबाज आगा सलमान ने पहली ही बॉल पर छक्का जड़ते हुए मैच खत्म कर दिया। पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले सऊद शकील प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। अपना सिर्फ छठा टेस्ट खेल रहे 27 साल के शकील की यह करियर की पहली डबल सेंचुरी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.