इजरायल और UAE के दुश्मन को JF-17 जेट बेचेगा पाकिस्तान, मिलेगी 1.5 अरब डॉलर की मोटी रकम

Updated on 10-01-2026 12:43 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के हाथ एक बार फिर बड़ा रक्षा समझौता लगने वाला है। पाकिस्तान जल्द ही सूडान के साथ 1.5 अरब डॉलर की डिफेंस डील हासिल कर सकता है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पाकिस्तान के एक पूर्व एयर फोर्स अधिकारी के हवाले से बताया है कि डील आखिरी दौर में है। इसके तहत पाकिस्तान हथियार और फाइटर जेट की सप्लाई करेगा, जिससे सूडान की सेना को बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है जो पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज से लड़ रही है। माना जा रहा है कि इसके तहत पाकिस्तान सूडान को JF-17 जेट की डिलीवरी कर सकता है। इसे पाकिस्तान ने चीन के साथ मिलकर तैयार किया है।

सूडान के संकट का फायदा उठाने की कोशिश

सूडान के साथ पाकिस्तान का हथियार सौदा ऐसे समय में हो रहा है जब अफ्रीकी देश गृहयुद्ध के चलते दुनिया के सबसे बुरे मानवीय संकट से जूझ रहा है। इसमें कई विदेशी हित शामिल हो गए हैं, जो लाल सागर के किनारे मौजूद इस रणनीतिक क्षेत्र के बंटने का खतरा पैदा हो गया है। गौरतलब है कि सऊदी अरब जहां सूडान की सरकार का समर्थन करता है, वहीं, यूएई और इजरायल जैसे देश इसका विरोध करते हैं।

JF-17 भी डील में होगा शामिल

पाकिस्तान-सूडान डील के बारे में जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों ने रॉयटर्स से बात की है। इनमें से दो सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान के साथ इस डील में 10 काराकोरम-8 हल्के हमलावर एयरक्राफ्ट, स्काउटिंग और आत्मघाती हमलों के लिए 200 से ज्यादा ड्रोन और एडवांस्ड एयरडिफेंस सिस्टम शामिल हैं।
पाकिस्तानी वायुसेना के रिटायर्ड एयर मार्शल आमिर मसूद ने कहा कि यह डील पक्की हो गई है। उन्होंने रॉयटर्स को बताया कि काराकोरम-8 जेट के अलावा इसमें सुपर मुश्शाक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट और शायद चीन के साथ मिलकर बनाए गए और पाकिस्तान में निर्मित JF-17 फाइटर जेट भी शामिल हैं। हालांकि, जेट की संख्या के बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।

लीबिया के साथ की थी बड़ी डील

पाकिस्तान ने हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय रक्षा सौदों में अपनी भूमिका बढ़ाई है। पिछले महीने के आखिर में पाकिस्तान ने लीबिया के साथ चार अरब डॉलर से ज्यादा के रक्षा समझौता किया था, जिसके तहत इस्लामाबाद लीबियाई नेशनल आर्मी को हथियार और सैन्य उपकरण देगा। इसमें 16 जेएफ-17 फाइटर जेट की सप्लाई भी शामिल हैं। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर खुद इस सौदे के लिए लीबिया गए थे। अब सूडान के साथ रक्षा डील की खबर सामने आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
Advt.