PAK vs ENG: इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका, पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो सकता है ये तेज गेंदबाज

Updated on 26-11-2022 05:10 PM

 नई दिल्ली 
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का अगले हफ्ते रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध है। 32 वर्षीय इस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कूल्हे में चोट लगी थी। इस चोट के चलते वह भारत के खिलाफ सेमीफाइनल और पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच नहीं खेल पाए थे। अब पाकिस्तान के खिलाफ भी उनका पहले टेस्ट में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड ने आबू धाबी में ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जिसमें मार्क वुड के अलावा हैरी ब्रुक्स नहीं दिखे। इन दोनों खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने मार्क वुड के बारे में कहा 'टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा: 'हमने ब्रूक और वुड को घर पर समय बिताने देने का फैसला किया। हमने महसूस किया कि उनकी बैटरी को रिचार्ज करने के लिए घर पर एक सप्ताह उनके लिए फायदेमंद होगा। जाहिर तौर पर वुड के बाहर जाकर रिहैब करने से बेहतर होगा कि वह घर में बीवी बच्चों के साथ रहे और रिहैब करें। मेरा उनके साथ ज्यादा संपर्क नहीं हुआ।'
 
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे गुरुवार 1 दिसंबर को खेला जाना है और स्टोक्स के बयान से यह प्रतीत होता है कि वुड पहला टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। दरअसल, वुड अभी टीम के साथ नहीं और मैच की तैयारियों के लिए उन्हें कुछ समय चाहिए होगा। ऐसे में वह अगर कुछ दिनों में सीधा पाकिस्तान भी पहुंचते हैं तो उनका पहले टेस्ट का हिस्सा बनना काफी मुश्किल होगा। 

वुड की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड के पास जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिनसन के रूप में दो तेज गेंदबाज रह जाएंगे ऐसे में देखना होगा कि स्टोक्स प्लेइंग इलेवन में किन्हें जगह देते हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.