पाकिस्‍तान ने कश्‍मीर के लिए किया यासीन मलिक की 11 साल की बेटी का इस्‍तेमाल, विशेषज्ञ बोले-ये चाल भी होगी फेल

Updated on 22-07-2023 02:03 PM

इस्‍लामाबाद: जम्‍मू कश्‍मीर के लिए पाकिस्‍तान किस हद तक नीचता पर उतर सकता है, इसका नजारा पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) की प्रातींय सभा में देखने को मिला। यहां पर उसने भारत की जेल में बंद यासीन मलिक की 11 साल की बेटी का इस्‍तेमाल कर वही बातें कहीं जो वह हमेशा से कहता आया है। मगर कश्‍मीर के बुद्धिजीवियों और कश्‍मीर मामलों के जानकारों की मानें तो इस बार भी पाकिस्‍तान को कामयाबी नहीं मिल पाएगी। उनका मानना है कि पिछले तीन दशक से पाकिस्‍तान यही प्रपोगेंडा चला रहा है लेकिन हर बार की तरह इस बार भी वह मुंह के बल गिरेगा।


पाकिस्‍तान को मिला नया हथियार
लंदन स्थित नेशनल इक्‍वैलिटी पार्टी जम्‍मू कश्‍मीर गिलगित बा‍ल्टिस्‍तान एंड लद्दाख (JKBGL) के मुखिया प्रोफेसर सज्‍जाद रजा ने अपने ट्विटर हैंडल पर पाकिस्‍तान की नई असफल साजिश के बारे में विस्‍तार से लिखा है। रजा ने लिखा, 'यासीन मलिक की शादी के पीछे यही योजना थी। कश्मीर में 35 लाख से ज्‍यादा महिलाएं हैं लेकिन मलिक को कोई साथी नहीं मिला और उन्होंने एक पाकिस्तानी महिला से शादी कर ली।
उन्‍होंने आगे लिखा, 'यह महिला पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के साथ काम करती है। अब अगले 60-70 सालों तक कश्मीर बनेगा पाकिस्तान के प्रचार को जारी रखने के लिए पाकिस्तान के हाथ में 'कश्मीर की बेटी' मिल गई है। लेकिन वह भी मकबूल बट के बच्चों की विफलता की तरह असफल होगी। सत्य की हमेशा जीत होती है। जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। पाकिस्तान के सारे मंसूबे नाकाम हो जाएंगे। जम्मू कश्मीर के लोग अब पाकिस्तान से तंग आ चुके हैं।' सज्‍जाद रजा लंदन में रहते हैं।

पिता को बताया नई रोशनी
यासीन मलिक की 11 साल की बेटी रजिया सुल्‍तान ने पीओके एसेंबली में अपने पिता की स्थिति पर लिखा हुआ भाषण पढ़ा था। उसने बड़े ही भावुक अंदाज में भारत सरकार से अपील की कि उसे उसके बीमार पिता से मिलने की मंजूरी अनुमति दी जाए। कश्मीर के पूर्व आतंकी से राजनेता बना 57 साल का यासीन मलिक इस समय भारत की राष्‍ट्रीय राजधानी नई दिल्‍ली स्थित त‍िहाड़ जेल में बंद हैं। रजिया ने मुजफ्फराबाद में क्षेत्रीय विधान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उसका प‍िता कश्‍मीर में लड़ाई की नई रोशनी बन चुका है।

उम्र कैद की सजा काट रहा यासीन
रजिया के शब्‍द थे, 'मेरे पिता कश्मीर के हित लिए नई रोशनी हैं। मुझे उम्मीद है कि मेरे पिता को फर्जी मामले से रिहा कर दिया जाएगा और वह जल्द ही हमारे बीच होंगे। ' उसका भाषण टीवी पर टेलीकास्‍ट किया गया था। उसने कहा, 'मुझे अपने पिता से मिलना और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताना अच्छा लगेगा। जब मैं अपने पिता से मिला तो मैं केवल दो साल की थी । मैं अब 11 साल का हो गई हूं। मुझे अपने पिता की बहुत याद आती है। मैं उनकी आवाज सुनने के लिए तरस रही हूं।' यासीन मलिक को अप्रैल 2019 में भारत की राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकवाद विरोधी कानूनों और भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के तहत गिरफ्तार किया था। उसे साल 2022 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.