फॉर्म में साउथ अफ्रीका के सामने कहीं नहीं टिकती पाकिस्तान टीम, पुराने रिकॉर्ड क्या कहते हैं?

Updated on 27-10-2023 02:05 PM
चेन्नई: हार की हैट्रिक के बाद पाकिस्तान को वर्ल्ड कप 2023 में बने रहने के लिये साउथ अफ्रीका के खिलाफ ‘करो या मरो’ का मुकाबला खेलना है। इस मैच में हारने पर नॉकआउट के रास्ते तो बंद होगे ही साथ ही बाबर आजम की कप्तानी पर भी गाज गिर सकती है। पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के कारण आलोचना झेल रहे बाबर को पता है कि इस मैच में हारने का हश्र क्या हो सकता है। अब से पाकिस्तान को हर मैच जीतना है और यह दुआ भी करनी है कि आस्ट्रेलिया बाकी चार में से कम से कम दो मैच हारे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के नाम भले ही आईसीसी ट्रॉफी नहीं है लेकिन टीम को हराना कभी से आसान नहीं रहा है। वनडे में साउथ अफ्रीका ने सभी टीमों के खिलाफ 50 प्रतिशत से ज्यादा मैच जीते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ तो उसका जीत प्रतिशत 63 का है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 82 वनडे मैच हुए हैं। इसमें साउथ अफ्रीका ने 51 को अपने नाम किया है तो पाकिस्तान को सिर्फ 30 मैचों में जीत मिली है। एक मैच का नतीजा नहीं निकला। हालांकि आखिरी 10 वनडे में पाकिस्तान को 6 जीत मिली है।

वर्ल्ड कप में बराबरी की टक्कर

वर्ल्ड कप की बात करें तो पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका में लगभग बराबरी की टक्कर रही है। दोनों टीमों के बीच 5 बार टक्कर हुई और इसमें साउथ अफ्रीका 3-2 से आगे है। हालांकि उसे पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में आखिरी जीत 1999 में मिली थी। 2015 में पाकिस्तान ने 29 रन और 2019 में 49 रनों से मुकाबला अपने नाम किया था। पाकिस्तान की टीम इसी जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी।

फॉर्म साउथ अफ्रीका के साथ

क्रिकेट जगत में कहा जाता है कि पाकिस्तान टीम कब क्या कर गुजरे, कोई नहीं जानता लेकिन फॉर्म अभी साउथ अफ्रीका के साथ है। उसके सभी बल्लेबाज लय में चल रहे हैं। क्विंटन डिकॉक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। क्लासेन गेंदबाजों को तोड़ रहे हैं। साउथ अफ्रीका के पेसर्स भी लय में है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए उन्हें रोकना तो आसान नहीं होने वाला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.