बांग्‍लादेश की जनता के साथ खड़ा है पाकिस्‍तान... शेख हसीना के इस्तीफे के बाद आई शहबाज सरकार की पहली प्रतिक्र‍िया

Updated on 07-08-2024 05:23 PM
इस्लामाबाद: शेख हसीना के इस्तीफे के बाद राजनीतिक उथल-पुथल का सामना कर रहे बांग्लादेश के हालात पर पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के लोगों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि बांग्लादेश में स्थिरता शीघ्र वापस आएगी। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 'पाकिस्तान सरकार और लोग बांग्लादेश के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं और शांतिपूर्ण और शीघ्र सामान्य स्थिति की वापसी की उम्मीद करते हैं।' बयान में आगे कहा गया है कि 'हमें विश्वास है कि बांग्लादेशी लोगों की दृढ़ भावना और एकता उन्हें सामंजस्यपूर्ण भविष्य की ओर ले जाएगी।'

पाकिस्तान और बांग्लादेश के संबंध

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच संबंध कई वर्षों से तनावपूर्ण रहे हैं। वैसे तो बांग्लादेश के लोग आज भी पाकिस्तानी शासन के अत्याचारों को भूले नहीं हैं, लेकिन शेख हसीना के कार्यकाल के दौरान ये संबंध और तनावपूर्ण हुए। भारत के साथ शेख हसीना की दोस्ती से पाकिस्तान को कभी रास नहीं आई। शेख हसीना से भारत का साथ देते हुए दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोगी संगठन (SAARC) शिखर सम्मेलन का 2016 से ही बहिष्कार किया, जिसके बाद से इसकी बैठक नहीं हुई है। पाकिस्तान भी सार्क का सदस्य है।

शेख हसीना के जाने से पाकिस्तान को मौका

अब एक बार बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के साथ पाकिस्तान राजनयिक संबंधों में बदलाव की उम्मीद लगा रहा है। शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़कर जाने को पाकिस्तान मौके की तरह देख रहा है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और उसके प्रॉक्सी जमात-ए-इस्लामी की शेख हसीना के खिलाफ चले आंदोलन में सक्रियता रही थी। जमात-ए-इस्लामी ने हसीना के जाने के बाद 13 साल बाद पहली बार अपना कार्यालय खोला।
बांग्लादेश में नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ शुरू हुआ छात्रों का आंदोलन शेख हसीना विरोधी आंदोलन में बदल गया था। शेख हसीना ने आंदोलन को रोकने के लिए बल का प्रयोग किया, जिससे यह आंदोलन भड़क गया। रविवार को भड़की हिंसा के बाद सोमवार को छात्रों ने ढाका मार्च का आह्वान कर दिया। ढाका शहर में बढ़ती संख्या के बाद सेना ने भी शेख हसीना की मदद करने से इनकार कर दिया। इसके बाद सोमवार दोपहर शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और सेना के विमान से देश छोड़कर भारत आ गईं। बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने मंगलवार की शाम नई अंतरिम सरकार की घोषणा की। नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का मुखिया बनाया गया है। बाकी सदस्यों की घोषणा बाद में की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.