पीओके खाली करे पाकिस्तान, संयुक्त राष्ट्र में भारत ने दिया करारा जवाब, बंद की बोलती

Updated on 23-09-2023 04:18 PM
संयुक्त राष्ट्र: पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक काकड़ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के खिलाफ जहर उगला। अपने संबोधन में उन्होंने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नयी दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच शांति के लिए कश्मीर अहम है। पाकिस्तान, बैठकों में चर्चा के एजेंडे और विषय की परवाह किए बिना लगातार संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न मंचों पर जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाता रहा है। संयुक्त राष्ट्र में अब भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए, आतंकवाद की दुकान बंद करने और अवैध तरीके से कब्जाए पीओके को खाली करने को कहा है। इसके अलावा पाकिस्तान को अल्पसंख्यकों के हालात भी याद दिलाए गए।

UNGA की दूसरी समिति के लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने कहा, 'हम दोहराते हैं जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से जुड़ा हर मामला भारत का आंतरिक विषय है। पाकिस्तान के पास हमारे घरेलू मामलों में टिप्पणी का कोई अधिकार नहीं है।' उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान की आदत है कि वह बहुपक्षीय मंचों का दुरुपयोग भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए करता है।

अल्पसंख्यकों की दिलाई गई याद


पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों की स्थिति याद दिलाते हुए उन्होंने कहा, 'संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश और अन्य बहुपक्षीय संगठन अच्छी तरह जानते हैं कि पाकिस्तान का रिकॉर्ड मानवाधिकारों पर बेहद खराब है। इससे ध्यान भटकाने के लिए वह ऐसा करता है।' इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान में हाल के दिनों में चर्च पर हुए हमलों पर भी प्रकाश डाला। कश्मीर का मुद्दा उठाने को लेकर भी उन्होंने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पहले अपना घर संभालना चाहिए, जहां अल्पसंख्यक लड़कियों का जबरन अपहरण, धर्म परिवर्तन की घटनाएं बढ़ रही हैं।

पीओके खाली करे पाकिस्तान

पाकिस्तान के खिलाफ सख्त बयान देते हुए उन्होंने आगे कहा, 'पाकिस्तान उन लोगों को संरक्षण देता है, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकी घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दक्षिण एशिया में शांति बनाने के लिए तीन कदम उठाए। पहला सीमा पर आतंकवाद रोके, दूसरा जबरन कब्जाए गए भारतीय इलाके पीओके को खाली करे और तीसरा पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा को रोके। अनवारुल हक ने कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटाने से जुड़ा बयान दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.