बवाल से ध्यान हटाने कहीं सीमा पर नापाक हरकतें न करे पाकिस्तान, भारत ने बढ़ा दी चौकसी

Updated on 10-05-2023 06:58 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मंगलवार को इस्लामाबाद के हाई कोर्ट परिसर से गिरफ्तारी के बाद से ही पाकिस्तान के कई शहरों में बवाल मचा है। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने गिरफ्तारी के विरोध में देशभर में सेना और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। उधर पाकिस्तानी सरकार बवाल से अपनी जनता का ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तान-भारत सीमा पर कोई नापाक हरकत ना करे, इसको लेकर भारत अलर्ट मोड पर है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि भारतीय रक्षा बल पाकिस्तान के हालात और वहां की हर गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहे हैं। नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बलों की ओर से कड़ी निगरानी की जा रही है।

पाकिस्तान में हो रहे घटनाक्रम को देखते हुए भारतीय रक्षा बल पाकिस्तान के हालात पर पैनी नजर रख रहे हैं। नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बलों की ओर से कड़ी निगरानी रखी जा रही है

पाकिस्तान में बिगड़े हालात

इमरान खान के समर्थकों ने इस्लामाबाद, लाहौर, कराची, गुजरांवाला, फैसलाबाद, मुल्तान, पेशावर, मरदान और क्वेटा समेत कई जगहों पर आगजनी की, धरना दिया और सुरक्षाबलों से भिड़े। उन्होंने इस्लामाबाद में ‘राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो’ यानी NAB के उस दफ्तर को भी घेर लिया, जहां इमरान को रखे जाने की बात सामने आई है। लाहौर में सेना के कोर कमांडर के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। पेशावर और बन्नू शहरों में पुलिस और तहरीक कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं। देश का ऐसा कोई कोना नहीं बचा, जहां तहरीक कार्यकर्ताओं ने विरोध का झंडा बुलंद न किया हो। बचाव में पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां भांजीं। कई शहरों में दमकल आग बुझाती दिखी।

इस्लामाबाद पुलिस ने इमरान की गिरफ्तारी के बाद से ही शहर में धारा 144 लगा दी थी। साथ ही, चेताया कि कानून तोड़ने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। लेकिन इमरान के सोशल मीडिया अकाउंट से लोगों से सड़कों पर उतरने और गिरफ्तारी के विरोध की अपील के बाद प्रदर्शन आग की तरह फैले। उनका रिकॉर्डेड संदेश भी जारी किया गया, जिसमें वह गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओं को वास्तविक आजादी के लिए बाहर निकलने को कह रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.