आतंकी हमले से दहला पाकिस्तान, कराची के पुलिस ऑफिस में तीन आतंकियों ने खुद को उड़ाया, वीडियो

Updated on 18-02-2023 06:56 PM

कराची: पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले कराची शहर में पुलिस चीफ के दफ्तर पर शुक्रवार को आतंकी हमला हुआ। कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पांच मंजिला इस इमारत को खाली कराते हुए ऑपरेशन चलाया। कराची में यह आतंकी हमला तब हुआ है जब लगभग हफ्ते भर पहले पेशावर के पुलिस लाइन को आतंकियों ने निशाना बनाया था। पांच आतंकियों ने पुलिस चीफ के ऑफिस पर हमला किया था। इनमें से तीन ने एक सुसाइड अटैक में खुद को उड़ा लिया। जबकि दो को गोलीबारी में पुलिस ने ढेर कर दिया। जिन दो आतंकियों को ढेर किया गया उनके शरीर पर भी बम बंधा था। लेकिन उन्हें ब्लास्ट का मौका नहीं लगा।

पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट जियो न्यूज के मुताबिक रेंजर्स और पुलिस कर्मियों समेत चार लोगों की जान भी गई है और 18 लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तान के राजनीतिक गलियारे में इस घटना की 'कड़ी निंदा' की जा रही है। लेकिन पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि निंदा पर्याप्त नहीं है और आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस चीफ के दफ्तार पर शाम 7:10 बजे हमला शुरू हुआ। पुलिस और रेंजर्स ने मिल कर 10:46 बजे तक पांच मंजिला इमारत को कई फेज में खाली करा दिया।

पेशावर जैसा तरीका अपनाया

आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान पुलिस के स्नाइपर ने स्टेशन को चारों ओर से निशाने पर ले रखा था। पूरे इलाके की लाइटें बंद थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक आतंकी ने सुसाइड बॉम्बिंग के जरिए खुद को उड़ा लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर पुलिस की वर्दी में ऑफिस में दाखिल हुए। ठीक उसी तरह जैसे पेशावर के पुलिस लाइन की मस्जिद में सुसाइड बॉम्बिंग के लिए ऑफिस में दाखिल हुए थे। पेशावर के धमाके में 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
null

TTP ने ली हमले की जिम्मेदारी

घटना के बाद से ही पुलिस ने कराची के सभी मेन रोड को बंद कर दिया है। पाकिस्तानी रेंजर्स और आर्मी की स्पेशल टीम की टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंची हैं। जियो न्यूज से बातचीत में गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पुलिस और रेंजर्स के कमांडो आतंकियों से निपटने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे हैं। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक एक तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली है। TTP ने दावा किया, 'हमारे मुजाहिदीन शहीदों ने कराची में पुलिस चीफ के ऑफिस पर हमला किया है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.