पाकिस्तान ने बनाए 252 रन, श्रीलंका के भी 252 ही, स्कोर टाई होने पर भी क्यों हारी बाबर की टीम

Updated on 15-09-2023 01:50 PM
कोलंबो: एशिया कप 2023 के अपने आखिरी सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान को 4 विकेट से हार मिली। श्रीलंका के खिलाफ यह मुकाबला 42-42 ओवर का हुआ। पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 7 विकेट पर 252 रन बनाए। श्रीलंका ने बाद में बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 252 रन ही बनाए। इसके बाद भी श्रीलंका की टीम मुकाबला जीत गई। स्कोरकार्ड देखने के बाद हर कोई यही सोच रहा है कि एक समान ओवर में बराबर रन बनाने के बाद भी श्रीलंका की टीम कैसे मैच जीत गई। तो चलिए हम आपको समझाते हैं।

श्रीलंका को कैसे मिली जीत?

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला गया यह मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा। मैच देरी से शुरू होने की वजह से इसे 45-45 ओवर का कर दिया गया। पाकिस्तान की पारी के 28वें ओवर में एक बार फिर बारिश आई गई। इसकी वजह से खेल को करीब 40 मिनट तक रोकना पड़ा। इस बारिश की वजह से मैच में कुल 6 और ओवर की कटौती हुई। इसके बाद यह 42-42 ओवर का रह गया।

पाकिस्तान ने 42 ओवर में 7 विकेट पर 252 रन बनाए। एक बार मैच शुरू होने पर जब बारिश आती है और ओवर काटे जाते हैं तो पारी खत्म होने के बाद लक्ष्य को डकवर्थ लुइस नियम के तहत निर्धारित किया जाता है। ऐसे में श्रीलंका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 253 की जगह 252 रनों का लक्ष्य मिली। इसी वजह से पाकिस्तान के बराबर रन बनाने के बाद भी श्रीलंका को मुकाबले में जीत मिली।

टाई से भी फाइनल में मिल जाती जगह

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम सुपर 4 के मुकाबले को टाई भी कर लेती तो उसे फाइनल में जगह मिल जाती। क्योंकि नेट रन रेट में श्रीलंका पाकिस्तान से काफी बेहतर है। भारत के खिलाफ 228 रनों से मिली हार ने पाकिस्तान का नेट रन रेट माइस में कर दिया था। लेकिन टीम यह मुकाबला भी हार गई। अगर बांग्लादेश को भारत के खिलाफ जीत मिलती है तो पाकिस्तान टेबल में आखिरी नंबर पर फिनिश करेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.